Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-Mar-2026

जबलपुर के बड़ा पत्थर भैरव नगर शास्त्री नगर में रहवासी अपने ही हाथों से मकान तोड़ने को मजबूर हैं। कुछ परिवारों का कहना है कि उनके पास न रहने की दूसरी जगह है और न ही कोई सहारा। महिलाओं ने बताया कि छोटे-छोटे बच्चों के साथ वे बेघर हो रहे हैं और प्रशासन उनकी सुनवाई नहीं कर रहा। लोगों का आरोप है कि उन्हें कोई पर्ची भी नहीं दी जा रही और अधिकारी इस मामले में बयान देने से भी बच रहे हैं। जबलपुर में रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने ‘सस्ती गैस’ की प्रतीकात्मक शव यात्रा आनंद कुंज से गढ़ा बाजार तक निकाली। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घरेलू गैस में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 115 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। यूथ कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि कीमतें वापस नहीं ली गईं तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। जबलपुर के रानीताल इलाके में रविवार सुबह कचरे के ढेर पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लार्डगंज थाना पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जबलपुर के पाटन बायपास स्थित मोर रिसोर्ट में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण की पहली अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन पर चर्चा हुई। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि 20 तारीख तक सभी पंचायत कमेटियों का गठन पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति भी तय की गई। जबलपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा के संभागीय कार्यालय रानीताल में संभागीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल सहित कई मंत्री विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता संगठनात्मक कौशल और नेतृत्व क्षमता से जुड़ी जानकारी दी गई। 2. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने जूडा से ड्यूटी पर लौटने की अपील की जबलपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल प्रशिक्षण अभियान में शामिल होने के लिए रीवा से जबलपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा अपने उद्देश्यों को मिशन की तरह लेकर काम कर रही है इसलिए समय-समय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जूडा की हड़ताल को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास कर रही है और उनसे हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर लौटने की अपील की।