Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Mar-2026

कायस्थ महासभा उत्तराखंड ने सोडा सरोली स्थित एक निजी रिसॉर्ट में प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया। प्रदेश भर से चित्रांश परिवार के सैकड़ों सदस्यों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पहाड़ों की हरियाली व ठंडी हवाओं के बीच गुलाल- अबीर लगाकर होली का आनंद लिया समारोह में माहौल को चार चांद लगाने का काम किया चित्रांश पीयूष निगम सुभाष सक्सेना विक्रम श्रीवास्तव राजीव श्रीवास्तव और आदित्य सक्सेना ने। उनके गीतों और भजनों ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। रंगों की होली के साथ संगीत नृत्य और हंसी-ठिठोली का दौर चला जिसने पूरे दिन को यादगार बना दिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कायस्थ महासभा ने समाज की महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रतीक चिन्ह शाल और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर कायस्थ महासभा के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। रायवाला के पास मोतीचूर फ्लाईओवर पर चार वाहन आपस में टकराए। घटना के बाद वाहनों में लगी भीषण आग। रोडवेज की बस जलकर हुई खाक। ट्रैक्टर ट्राली एक ट्रक और कार भी जली। मौके पर मची चीख पुकार। कई लोगों के घायल और जिंदा जलने की जताई जा रही आशंका ! एक महिला सहित दो लोगों की डेड बॉडी बरामद। पुलिस और प्रशासन रेस्क्यू अभियान में जुटा। फ्लाई ओवर के दोनों ओर लगा लंबा ट्रैफिक जाम। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू। घटना की जांच भी प्रशासन ने की शुरू। हरिद्वार की ओर जा रहे थे सभी वाहन। ट्रैफिक जाम खुलवाने की भी कोशिश जारी। मृतक महिला ट्रैक्टर सवार होने की जानकारी। धार्मिक कार्यक्रम से वापस लौटते समय हादसा। सूत्रों के अनुसार बिजनौर की रहने वाली है महिला। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र आज यानी 9 मार्च से शुरू हो चुका है। सुबह से ही लगातार विधायक मुख्यमंत्री मंत्री व राज्यपाल विधानसभा भवन पहुंचे। वहीं विधानसभा भवन में अध्यक्षा रितु खंडूरी भूषण भी पहुंची। बजट सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि बजट सत्र बेहद खास है राज्यपाल के अभीभाषण का उन्होंने जिक्र किया साथ ही कहा कि बजट भी पेश किया जाना है और सभी सदस्यों से अपील करी कि बजट सत्र को शांतिपूर्वक और सुचारू ढंग से चलाने की अपनी जिम्मेदारी को वे सदन में बखूबी निभाएं। उत्तराखंड का बजट सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराडीसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू हो गया । इससे पूर्व मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस हाथो मे॔ तख्तियां लेकर विधानसभा पंहुची विपक्ष का कहना है कि राज्यपाल के अभिभाषण पर विना चर्चा के सीधे बजट सत्र पहली बार आयोजित किया जा रहा विपक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार जनहित के मुद्दो पर चर्चा नहीं करना चाहती है इसलिए सत्र की अविधि सीमित कर दी है। वही बजट सत्र पर सीएम धामी काफी उत्साहित नजर आये । सीएम धामी का कहना है कि बजट को सभी वर्गो को ध्यान में रखकर बनाया गया है। T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत का जश्न जहां भारतवर्ष के हर कोने के साथ ही पूरे विश्व में मनाया जा रहा था वही मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत मक्का वाला क्षेत्र में भारत की जीत के बाद आतिशबाजी कर रहे युवक के और उसके परिवार के साथ समुदाय विशेष के लोगों द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई जिसके बाद सूचना 100 नंबर पर दी गई लेकिन मौके पर पुलिस नहीं पहुंच पाई l इसके बाद युवक द्वारा स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों को इसकी सूचना दी गई जिस पर थाना राजपुर में स्थानीय लोगों के साथ ही भारी संख्या में लोग पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की बताया जा रहा है कि पूरी रात भर पीड़ित परिवार कमरे में कैद रहा और सुबह किसी तरह से जान बचाकर थाने पहुंचा पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है l मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी राज्य बजट को लेकर बड़ा उत्साह व्यक्त किया है। उन्होंने इसे एक शानदार बजट बताया जो समाज के हर वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरेगा। सीएम ने कहा कि इस बजट को तैयार करने के लिए विभिन्न हितधारकों समूहों और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों से सुझाव लिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट न केवल विकासोन्मुखी होगा बल्कि समावेशी भी होगा जिसमें हर तबके के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं विपक्ष द्वारा उठाए गए सवालों और सदन की अवधि पर टिप्पणी करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि सदन का एक-एक मिनट कीमती है क्योंकि इसमें जनता का पैसा और सरकारी संसाधन लगते हैं। सीएम धामी ने विपक्ष को चर्चा के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि जितनी अधिक चर्चा होगी उतना ही बेहतर परिणाम सामने आएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चर्चा में कोई कटौती नहीं की जाएगी और दोपहर 3 बजे बजट पेश होने के साथ ही इसकी पूरी तस्वीर सबके सामने साफ़ हो जाएगी।