विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त ग्वालियर हाईकोर्ट ने विजयपुर से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव शून्य घोषित कर दिया है। दरअसल विजयपुर से बीजेपी प्रत्याशी और पूर्व मंत्री रामनिवास रावत ने एक याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि मुकेश मल्होत्रा ने उपचुनाव के दौरान जो नामांकन दाखिल किया था उसमें अपने आपराधिक मामलों की जानकारी छिपाई गई। मल्होत्रा पर 6 आपराधिक मामले दर्ज थे जबकि उन्होंने नामांकन में केवल 2 मामले ही बताए। भोपाल के नरेला में 6-7 सदस्यों वाले घर में 30वोटर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया पूरी होने के बाद मतदाता सूची को लेकर विवाद शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को मध्यप्रदेश निर्वाचन कार्यालय पहुंचे और भोपाल की नरेला विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के दस्तावेज चुनाव आयोग को सौंपे। दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि नरेला क्षेत्र के कुछ मकानों के पते पर असामान्य रूप से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम दर्ज किए गए हैं। उन्होंने तीन मकान मालिकों के शपथपत्र आयोग को सौंपते हुए बताया कि जिन घरों में वास्तविक रूप से 6 से 8 लोग रहते हैं वहां मतदाता सूची में 30 से 40 तक नाम दर्ज हैं। रिटायर्ड मेजर जनरल बोले-अग्निवीर से सैन्य शक्ति हो रही कमजोर केंद्र सरकार के बजट में पूर्व सैनिकों की दिव्यांग पेंशन पर इनकम टैक्स लगाने के फैसले का रिटायर्ड फौजियों ने विरोध शुरू कर दिया है। कांग्रेस भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रिटायर्ड मेजर जनरल श्याम श्रीवास्तव ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। 50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल में आग हरदा के खिरकिया के छीपाबड़ में सोमवार को हरदा-खंडवा स्टेट हाईवे पर एक खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इस घटना में लगभग 50 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड छीपाबड़ पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। MP में पिछले साल से ज्यादा तप रहा मार्च मध्य प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में ही लू जैसी तपन है। पहले ही हफ्ते में पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में टेम्पेचर 39 डिग्री तक पहुंच गया है। रविवार को रंगपंचमी पर रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। इंदौर उज्जैन भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में भी तेज धूप निकली। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक है। अगले 4 से 5 दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। 9 मार्च से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) एक्टिव हो रहा है। स्टाइपेंड पर महासंग्राम! 8000 डॉक्टरों की हड़ताल मरीज बेहाल। मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 8 हजार जूनियर डॉक्टर आज से सामूहिक हड़ताल पर हैं। लंबित स्टाइपेंड संशोधन जो 1 अप्रैल 2025 से लागू होना था उसके पेंडिंग होने से डॉक्टरों का गुस्सा फूट पड़ा है। गांधी मेडिकल कॉलेज मे तो डॉक्टरों ने ओपीडी (OPD) और सामान्य ऑपरेशनों का पूरी तरह बहिष्कार कर दिया है जिससे मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल के कारण अस्पतालों में लंबी कतारें लगी हैं। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन (JUDA) ने चेतावनी दी है कि जब तक स्टाइपेंड की मांग पूरी नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान (2026) के तहत भाजपा के संभागीय कार्यालय जबलपुर में आज बड़ी बैठक की जा रही है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी मंत्री विधायक और कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। यहां कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता सांगठनिक कौशल और नेतृत्व क्षमता में सक्षम बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान वैचारिक सत्र योग और विभिन्न संगठनात्मक चर्चाएं आयोजित की जाती हैं।