मध्य प्रदेश में 8 हजार डॉक्टर हड़ताल पर मध्य प्रदेश में लंबित स्टाइपेंड संशोधन के मामले में मेडिकल कॉलेजों के 8 हजार से ज्यादा डॉक्टर सोमवार को सुबह 9 बजे से हड़ताल पर चले गए हैं. यह सभी लंबित स्टाइपेंड संशोधन को लेकर अपना विरोध जता रहे हैं. जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है तब तक ओपीडी में सेवाएं नहीं दी जाएगी. ऐसे में मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि जूडा ने साफ कह दिया है कि गंभीर रूप से भर्ती मरीजों को सेवाएं दी जाएगी. बासमती को केंद्र सरकार दिलाए जीआई टैग एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि एमपी के किसानों के साथ लंबे समय से भेदभाव होता रहा है।मैने केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि एमपी में उगाए जाने वाले धान को एपीडा जीआई टैग नहीं दे रहा है। एमपी में बासमती चावल उगाया जाता है। दिग्विजय ने कहा कि यदि केंद्र सरकार मप्र की बासमती को जीआई टैग नहीं दिलवा पाती है तो वे अनशन भी करेंगे। पटवारी के घर होली मिलन में दिग्गी-कांतिलाल ने मिलाए सुर रंगपंचमी के मौके पर भोपाल में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के बंगले पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। पीसीसी चीफ के बंगले पर आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल विधायक नितेन्द्र सिंह राठौर केशव देसाई महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता और पत्रकार शामिल हुए। भोपाल में मिलन स्वीट्स पर इनकम टैक्स का सर्वे भोपाल के एमपी नगर स्थित प्रतिष्ठित मिलन स्वीट एवं रेस्टोरेंट पर इनकम टैक्स विभाग द्वारा कर्रवाई की गई। आईटी की इन्वेस्टिगेशन टीम ने सर्वे कार्रवाई की है। दरअसल कार्रवाई सेल कम बताकर कर चोरी से जुड़ी है। रविवार की सुबह अचानक इनकम टैक्स विभाग की टीम पुलिस के साथ रेस्टोरेंट पर पहुंची। जैसे ही टीम रेस्टोरेंट पर वहां हड़कंप मच गया। आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जा रहा है कि इनकम टैक्स विभाग की ये सर्च कार्रवाई टैक्स चोरी की आशंका और दस्तावेजों में गड़बड़ी को लेकर की जा रही है। पुलिस इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े दस्तावेज खंगाल रही है। जिससे कर चोरी को पकड़ा सके। इस बार राजनीतिक मौजूदगी बेहद कम इंदौर में रंगपंचमी पर निकलने वाली पारंपरिक गेर इस बार कई मायनों में अलग नजर आई। आयोजन में इस बार राजनीतिक मौजूदगी बेहद कम रही और अधिकांश गेर गैर-राजनीतिक स्वरूप में दिखाई दीं। पिछले साल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति से गेर को राजनीतिक स्वरूप मिला था। इसके अलावा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और उनके समर्थक भी हर साल बड़ी संख्या में शामिल होते रहे हैं। इस बार वे गेर में नजर नहीं आए। विधायक रमेश मेंदोला गोलू शुक्ला पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति भी चर्चा में रही। MP में पिछले साल से ज्यादा तप रहा मार्च मध्य प्रदेश में इस बार मार्च की शुरुआत में ही लू जैसी तपन है। पहले ही हफ्ते में पारा सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। मालवा-निमाड़ यानी इंदौर और उज्जैन संभाग के शहरों में टेम्पेचर 39 डिग्री तक पहुंच गया है। रविवार को रंगपंचमी पर रतलाम में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी। इंदौर उज्जैन भोपाल ग्वालियर और जबलपुर में भी तेज धूप निकली।