अमेरिका ईरान युद्ध के बीच महंगाई का नया झटका..घरेलू गैस सिलेंडर 60 रुपए हुआ महंगा कोलड्रिफ कफ सिरप मामले में बड़ी कार्रवाई परासिया के दो डॉक्टर गिरफ्तार उत्कृष्ट कार्य करने वाले लाईनमैनो का सांसद ने किया सम्मान रंग पंचमी जुलूस को लेकर प्रशासन अलर्ट बैठक में तय हुई व्यवस्थाएं गैस की बढ़ी कीमतों पर महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और तेल बाजार में उथल-पुथल का असर अब आम लोगों की रसोई पर भी दिखने लगा है। ईरान और अमेरिका के बीच बने युद्ध जैसे हालातों के चलते घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ गया है। गैस एजेंसियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और वैश्विक हालातों के कारण कीमतों में यह बदलाव किया गया है। कीमतों में वृद्धि के बाद उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले से बढ़ी महंगाई के बीच गैस सिलेंडर के दाम बढ़ना रसोई का बजट बिगाड़ सकता है कोयलांचल क्षेत्र में चर्चित कोलड्रिफ कफ सिरप मामले में एसआईटी ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए परासिया के दो डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में डॉ. अमन सिद्दीकी और डॉ. एस.एस. ठाकुर शामिल हैं।बताया जा रहा है कि कफ सिरप के सेवन से 24 बच्चों की मौत के मामले में एसआईटी लंबे समय से जांच कर रही थी।जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर दोनों डॉक्टरों को हिरासत में लिया गया।इससे पहले इसी मामले में डॉ. प्रवीण सोनी सहित 9 आरोपी करीब छह महीने से जेल में बंद हैं। शहर के खजरी चौक स्थित प्रशासनिक भवन परिसर में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू ने बिजली विभाग के लाइनमैनों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 44 लाइनमैनों को मोमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांसद ने सभी कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा की शपथ दिलाते हुए सुरक्षित तरीके से कार्य करने का संदेश दिया। हर साल की तरह इस बार भी होली के पांच दिन बाद मनाए जाने वाले ऐतिहासिक रंग पंचमी पर्व को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी को लेकर नगर निगम के सभा कक्ष में एसडीएम सुधीर जैन की अध्यक्षता में रंग पंचमी आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर प्रशासन पुलिस विभाग और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान रंग पंचमी के जुलूस सुरक्षा व्यवस्था यातायात प्रबंधन और साफ-सफाई को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। हाथों में गैस सिलेंडर के पोस्टर लेकर महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ईएलसी चौक पर प्रदर्शन करते हुए गैस की बढ़ी कीमतों को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि महंगाई से परेशान जनता पर गैस कीमत बढ़ाकर सरकार ने अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर वीर मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा “स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ छिंदवाड़ा” जिला स्तरीय खेल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लेकर अपनी शक्ति और फिटनेस का प्रदर्शन किया। ओवरऑल प्रदर्शन के आधार पर अंजली गुप्ता ने “स्ट्रॉन्ग वुमन ऑफ छिंदवाड़ा” का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। छिंदवाड़ा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जीतो महिला विंग द्वारा विशाल वाहन रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से लोगों को कैंसर और सिकलसेल जैसी बीमारियों से बचाव का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एसडीएम वर्षा सुधीर जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। रैली पुलिस ग्राउंड से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई नागपुर रोड स्थित कामठी मोटर्स पहुंची। इस दौरान डॉक्टरों ने बीमारियों से बचाव के उपाय बताए और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। जिले के चौरई तहसील के ग्राम मेहगोरा में हुई मारपीट की घटना को लेकर ओबीसी महासभा ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा है। संगठन के जिला अध्यक्ष लोधी विपिन वर्मा के नेतृत्व में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि बच्चों के सामने तेज रफ्तार से वाहन चलाने को लेकर हुए विवाद के बाद मनोज वर्मा के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने बाहरी लोगों को बुलाकर मनोज वर्मा को वाहन में बैठाकर ले गए और मारपीट की।संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। गांधीगंज व्यापारी मंडल द्वारा रंग पंचमी के उपलक्ष में पंचेश्वर हनुमान मंदिर में फूलों की होली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया और फूलों की होली खेलकर उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान भक्ति से ओतप्रोत होली गीतों पर लोग जमकर झूमे और नाचे। आयोजन में व्यापारी मंडल के पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे। रंग पंचमी के अवसर पर अनगढ़ हनुमान मंदिर में रंग गुलाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को रंग पंचमी के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान आपसी प्रेम भाईचारे और सामाजिक एकता बनाए रखने का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि यह पर्व आपसी मतभेद भुलाकर मिल-जुलकर रहने की प्रेरणा देता है तम्रकार महिला मंडल द्वारा आज होली मिलन एवं महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान नाटक और नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं।