Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Mar-2026

निगम कमिश्नर की गांधीगिरी: देर से आने वाले कर्मचारियों को पहनाई फूलों की माला मंदिर पर हरा झंडा लगाने का मामला आरोपी गिरफ्तार जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा पाइपलाइन मरम्मत के दिए निर्देश वीरता पदक से सम्मानित आशुतोष वरदेय का कांग्रेस ने किया सम्मान युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार निगम में लगातार कर्मचारियों के देर से आने की शिकायतें निगम कमिश्नर चन्द्रप्रकाश राय को मिल रही थी। कर्मचारियों को सुधारने के लिए शुक्रवार को निगम कमिश्नर ने गांधीगिरी का सहारा लिया। दरअसल निगम कमिश्नर को शिकायत मिली थी कि विभाग में कई कर्मचारी ऐसे है। जो सुबह १० बजे कार्यालय आने की जगह लेटलतीफी से मनमर्जी के मुताबिक दफ्तर आ रहे है। शुक्रवार को आयुक्त ने लेट आने वाले कर्मचारियों का हाथ जोड़कर नमस्कार किया और फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। निगम कार्यालय खुलने का समय सुबह १० बजे है। शुक्रवार को कई कर्मचारी १०.३० बजे से लेकर ११ बजे तक दफ्तर पहुंचे। जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के सोनपुर गांव में शुक्रवार सुबह मंदिर के गेट पर हरा झंडा और प्रतिमाओं पर हरा कपड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। संभावित सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए जांच शुरू की। मामले में देर शाम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बताई जा रही है। जुन्नारदेव जनपद पंचायत में जनपद सीईओ रश्मि चौहान की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक यंत्री उपयंत्री ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सहायक उपस्थित रहे। बैठक में नल-जल योजनाओं के संचालन और पंचायतों को हस्तांतरण में आ रही समस्याओं पर चर्चा की गई। साथ ही स्रोत और पाइपलाइन में हो रही टूट-फूट की मरम्मत पंचायत मद से टीएस लेकर कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा ग्रीष्मकाल को देखते हुए जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए सचिवों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। शहर के गणेश चौक निवासी और सीआरपीएफ के उप कमांडेंट आशुतोष वरदेय का राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में सम्मान किया गया। स्वतंत्रता दिवस 2024 पर राष्ट्रपति द्वारा उन्हें जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में वीरता दिखाने के लिए वीरता पदक से सम्मानित किया गया था। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के सुकमा में पदस्थ हैछिंदवाड़ा आगमन पर जिला कांग्रेस नेताओं ने शाल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके साहस और देश सेवा को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। छिंदवाड़ा के देहात थाना क्षेत्र में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 4 मार्च को गुरैया निवासी प्रदीप राठौर पर मारपीट के दौरान चाकू से हमला किया गया था जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश करते हुए अभिषेक साहू नीकेश ओक्टे और पंकज चौरे को अलग-अलग स्थानों से पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी अभिषेक साहू क्षेत्र का निगरानी बदमाश है और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जिला जेल भेज दिया गया है। जिले के सांवरी–उमरेठ मार्ग पर परिवहन विभाग के विशेष जांच दल ने शुक्रवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान दस्तावेजों की जांच में एमएच 49 एटी 3249 यात्री बस बिना परमिट और बिना मध्यप्रदेश मोटरयान कर जमा किए संचालित पाई गई जिसे जप्त कर सांवरी पुलिस चौकी में खड़ा कराया गया। जांच के दौरान अन्य वाहनों में भी कमियां मिलने पर 10 वाहनों पर कुल 36900 रुपए की चालानी कार्रवाई की गई नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के आदेश पर नगर निगम की अतिक्रमण टीम ने शुक्रवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई की। टीम ने गर्ल्स कॉलेज शुक्रवारी बाजार स्टेडियम के सामने फव्वारा चौक पोस्ट ऑफिस इतवारी बाजार मिर्ची बाजार और गल्ला मार्केट क्षेत्र में सड़क पर रखा दुकानों का सामान हटवाया। दुकानदारों को समझाइश दी गई कि वे अपना सामान दुकान के निर्धारित क्षेत्र में ही रखें। जिले में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 14 वर्षीय किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का विशेष अभियान शुरू किया गया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में यह अभियान 90 दिनों तक चलाया जाएगा। अभियान के तहत 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी और 15 वर्ष से कम आयु की बालिकाओं को निःशुल्क टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण शासकीय मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल सिविल अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर किया जा रहा है। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के निर्देशन में महिला प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. सायमा सरदेशमुख ने “Give to Gain” थीम पर अपने विचार रखते हुए दान और समानता के महत्व को बताया। इस दौरान डॉ. अजीत डेहरिया डॉ. मनिता कौर विरदी और डॉ. कीर्ति डेहरिया ने भी छात्राओं को संबोधित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने विचार साझा किए।