Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
06-Mar-2026

1. भारत-इंग्लैंड T20 मैच में नजर आए कई सेलेब्स मुंबई के Wankhede Stadium में खेले गए भारत-इंग्लैंड T20 सेमीफाइनल को देखने कई बॉलीवुड सितारे पहुंचे। एक्टर Ranbir Kapoor और Alia Bhatt अपनी बेटी राहा कपूर के साथ स्टेडियम में टीम इंडिया को चीयर करते नजर आए। इसके अलावा Varun Dhawan Triptii Dimri और Anil Kapoor भी मैच देखने पहुंचे। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान Mahendra Singh Dhoni अपनी पत्नी साक्षी के साथ और Rohit Sharma पत्नी रितिका सजदेह के साथ स्टेडियम में मौजूद रहे। 2. शादी के रिसेप्शन में साथ दिखे विजय और त्रिशा तमिल एक्टर-पॉलिटिशियन Thalapathy Vijay गुरुवार को चेन्नई में एक शादी के रिसेप्शन में एक्ट्रेस Trisha Krishnan के साथ नजर आए। यह समारोह एंटरप्रेन्योर और फिल्म प्रोड्यूसर कल्पना एस. सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी का था। हाल ही में विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर की है जिसके बाद विजय और त्रिशा की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस मानी जा रही है। रिसेप्शन में दोनों ने नवविवाहित जोड़े के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। 3. फिल्म इवेंट में कुर्सी से गिरे नागा चैतन्य एक्टर Naga Chaitanya अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वृषकर्मा’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक छोटे हादसे से बाल-बाल बच गए। स्टेज पर रखी कुर्सी पर बैठते समय कुर्सी का एक पैर झुक गया और वे संतुलन खोकर नीचे गिर पड़े। हालांकि वह तुरंत बिना किसी मदद के खड़े हो गए और मुस्कुराते हुए स्थिति को संभाल लिया। आयोजकों के मुताबिक इस घटना में उन्हें कोई चोट नहीं आई और कुछ देर बाद कार्यक्रम फिर से शुरू कर दिया गया। 4. बालाजी टेलीफिल्म्स विवाद पर राज शांडिल्य का बयान फिल्ममेकर Raj Shaandilyaa और Balaji Telefilms के बीच कॉन्ट्रैक्ट विवाद के बीच निर्देशक ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कानूनी अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए कंपनी के साथ व्यवस्था समाप्त करने का नोटिस दिया था। राज शांडिल्य के मुताबिक उनकी आने वाली फिल्म ‘भागम भाग 2’ तय योजना के अनुसार आगे बढ़ेगी और किसी भी आरोप का जवाब वह कानूनी प्रक्रिया के तहत देंगे। 5. मंदाना करीमी ने भारत छोड़ने का किया फैसला ईरानी एक्ट्रेस Mandana Karimi ने भारत छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने उन्हें धोखा दिया है और अब यहां उन्हें काम मिलना बंद हो गया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना सामान पैक कर लिया है और जैसे ही ईरान में मौजूदा शासन खत्म होगा वह अपने देश लौट जाएंगी। हाल ही में उन्होंने ईरान की राजनीति और पूर्व सुप्रीम लीडर Ali Khamenei की मौत पर प्रतिक्रिया दी थी जिसके बाद उन्हें भारत में विरोध का सामना करना पड़ा।