बेलगाम कार की टक्कर से बाईक सवार युवक की मौत एक घायल कलेक्टर के आश्वासन पर ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों ने की हड़ताल स्थगित होली पर जमकर उड़े रंग-गुलाल आपस में गले मिलकर दी बधाईयां लामता थाना क्षेत्र के ग्राम सलंगटोला समीप बेलगाम कार चालक ने बाईक सवार को लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाईक सवार अंकित पिता काशीराम बंदेवार ३२ वर्ष की जिला अस्पताल में मौत हो गई व दिलेन्द्र खरे ३६ वर्ष का उपचार जारी है। बताया गया कि मृतक अंकित अपने मित्र दिलेन्द्र खरे के साथ ४ मार्च को होली के धुरेड़ी पर्व पर गांव के समीप ही रंगोपाट मंदिर गया था। बाईक से दोनों देर शाम वापस घर लौट रहे थे। तभी सलंगटोला में एक बेलगाम कार चालक ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाईक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों घायलों को निजी वाहन से परिजनों ने उपचार के लिए लामता अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार कर दोनों को जिला अस्पताल रिफर किया गया। परिजनों ने दोनों को देर रात जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां उपचार दौरान अंकित की मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने पंचनामा कर शव का दूसरे दिन ५ मार्च की सुबह पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जिला पंचायत सीईओ को हटाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीण विकास विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा २७ फरवरी को सामूहिक रूप से अवकाश लेकर हड़ताल कर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। मांग पूरी नहीं होने पर २ मार्च से जनपद पंचायत कार्यालय के समक्ष ग्रामीण विकास विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एकजुट होकर काम बंद कर धरना देकर अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रारंभ कर दिया था। लेकिन ५ फरवरी को संगठन के पदाधिकारियों को कलेक्टर द्वारा चर्चा के लिये बुलवाकर स्थानीय स्तर की मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक सराफ भी मौजूद रहे। कलेक्टर के आश्वासन मिलने पर विभाग के अधिकारी कर्मचारियों के विभिन्न संगठनों से चर्चा कर सहमति बनने पर हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया गया। . प्रेम व भाईचारे एवं रंगों का पर्व होली शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में इस वर्ष ४ मार्च को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों व युवाओं एवं महिलाओं ने रंग- गुलाल उड़ाकर जमकर होली खेली। वहीं लोगों ने आपस में एक-दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली व रंग पर्व की बधाईयां दी गई। रंग पर्व पर युवा व महिलाएं डीजे की धुनों पर नृत्य करते हुये जमकर आनंद लिया गया। बुरा ना मानो होली है के नारे भी गूंजते रहे। पांच दिनों तक चलने वाले होली के त्यौहार की धूम मुख्यालय सहित अन्य तहसीलों व ग्रामीण अंचलों में देखने को मिल रही है। इस वर्ष २ मार्च की रात होलिका दहन किया गया व ३ मार्च को चन्द्रग्रहण होने के चलते धुरेंडी ४ मार्च को मनाई गई। 05 मार्च को लामता गांधी चौक में रंगों का त्योहार होली हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लामता सरपंच।श्री हुलासमल कोचर नंदकिशोर असाटीअतुल अग्रवाल प्रकाश गुप्ता सुशील कोचर रामकुमार असाटी शत्रुघ्न मोनू असाटी निक्की घुले प्रदीप जैन मनोज जैन राकेश जैन विक्रम ठाकुर शिवम गुप्ता सुनील कसार शत्रुघ्न ठाकरे मूलचंद कोचरएवं सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी ने आपसी सौहार्द भाईचारे और सहयोग की भावना को और मजबूत करने का संकल्प लिया। जिले के लामता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टाकाबर्रा में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं द्वारा नशा मुक्ति संगठन बनाकर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन गांव में अवैध महुआ लाहन से कच्ची शराब बनाए जाने की सूचना देने पर संबंधित महिलाओं द्वारा उन पर ही चोरी का झूठा आरोप लगाया जा रहा है। जिससे आहत होकर ५ मार्च को नशा मुक्ति संगठन टाकाबर्रा की महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने व गांव में बिक रही अवैध कच्ची शराब पर पूरी तरह रोक लगाए जाने की मांग की है।