Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Mar-2026

दिनदहाड़े दबंगई जमीन पर गिराकर किशोर को पीटा त्योहारों पर शांति बनाए रखने की अपील IG ने ली समीक्षा बैठक चंद्रग्रहण का असर शहर में पसरा सन्नाटा 5100 कंडों से प्रज्वलित हुई होलिका जिले के परासिया में जनपद पंचायत गेट के सामने सोमवार शाम एक किशोर की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत स्कूल के पास हुई थी जो बाद में सड़क पर मारपीट में बदल गया। युवक को जमीन पर गिराकर पीटा गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छिंदवाड़ा में आगामी होली रंग पंचमी और रमजान पर्व को लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमोद वर्मा पुलिस महानिरीक्षक (IG) जबलपुर रेंज द्वारा की गई। बैठक में राकेश सिंह (DIG) जबलपुर रेंज एवं पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डेय सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में त्योहारों के दौरान शांति सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और सतत गश्त बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह या उपद्रव करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। होली से पूर्व लगे चंद्रग्रहण के चलते शहर में दोपहर से शाम तक सन्नाटा छाया रहा सूतक काल और धार्मिक मान्यताओं के कारण लोगों ने घरों में रहकर पूजा-पाठ और जप किया।मुख्य बाजारों और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही बेहद कम रही।मंदिरों के कपाट बंद रहने से नियमित धार्मिक अनुष्ठान भी प्रभावित हुए। शहर के छोटी बाजार स्थित रामलीला मैदान में चौबे बाबा भक्त परिवार द्वारा होलिका दहन का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सामिति सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष महानगरों की तर्ज पर विशेष व्यवस्था की गई। होलिका की भव्य मूर्ति आकर्षण का केंद्र रही और 5100 कंडों से पर्यावरण अनुकूल होलिका दहन किया गया।