Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
03-Mar-2026

शराब दुकान पर नकाबपोशों का हमला तलवार और फरसा लेकर लूट की कोशिश लालबर्रा। थाना अंतर्गत ग्राम जाम में रविवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने एक देशी-अंग्रेजी शराब दुकान को अपना निशाना बनाने की कोशिश की। रात के अंधेरे में आए करीब 5 नकाबपोश बदमाशों ने तलवार और फरसा लहराते हुए दुकान में घुसने का प्रयास किया लेकिन सेल्समैन की सूझबूझ से एक बड़ी डकैती टल गई। वहीं बिते वर्ष भी जाम की इसी देशी-अंग्रेजी शराब दुकान लूट की घटना को अंजाम दिया गया था वह आरोपी भी आज दिनांक तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है और पुनः इस दूसरी घटना से दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार घटना 1 मार्च की रात करीब 12:00 बजे की है। दुकान के सेल्समैन यशवंत सिंह परिहार अपने साथी सोबिंदु कुमार साहू के साथ दुकान बंद कर अंदर खाना बना रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात फोर-व्हीलर वाहन दुकान के सामने आकर रुका। वाहन से उतरे 5 नकाबपोश बदमाश हाथों में तलवार और फरसा लिए दुकान की ओर झपटे। बदमाशों को आता देख सेल्समैन यशवंत ने फुर्ती दिखाते हुए तुरंत दुकान का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।