Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Aug-2026

BJP नेता से TI बोले-नौटंकी मत कर FIR ठोक दूंगा मध्य प्रदेश के रीवा सिविल लाइन थाने के गेट पर भाजपा नेता और थाना प्रभारी के बीच बहस हुई। भाजपा नेता बंसीलाल साहू नशीली कफ सिरप के मामले में पकड़े गए आरोपी के बचाव में समर्थकों के साथ थाने पहुंचे थे। इसी दौरान वे थाने के मेन गेट पर बैठ गए। थाना प्रभारी विजय सिंह ने उन्हें उठाया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें TI विजय सिंह भाजपा नेता बंसीलाल साहू को उठाते और उनका हाथ पकड़ते नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि- नौटंकी मत कर वरना FIR ठोक दूंगा। इस दौरान दोनों के बीच बहस हुई। TI ने कहा कि थाने में भीड़ के दबाव में काम नहीं होगा। उन्होंने नियम तोड़ने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। साथ ही सिर पर थप्पड़ भी मारे। बस में लगी आग खिड़की तोड़कर बाहर निकले यात्री धार जिले के सरदारपुर में सोमवार देर रात सूरत से कानपुर जा रही यात्री बस में अचानक आग लग गई। भोपावर चौकी के पास करीब रात 1 बजे बस से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। जान बचाने के लिए यात्रियों ने मुख्य दरवाजे के साथ खिड़कियों के कांच तोड़कर बाहर निकले। हादसे में कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं जबकि बस में रखा नकदी कपड़े और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। सीवन घाट पर एंट्री रोकी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मध्य प्रदेश के सीहोर में मंगलवार सुबह 9 बजे सीवन नदी के तट से कुबेरेश्वरधाम तक 11 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा शुरू हुई। इसमें मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए हैं। बेटी ने की लव मैरिज भाजपा नेता ने किया सुसाइड मध्यप्रदेश के खंडवा में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला मंत्री और राशन दुकान संचालक मनीष परदेशी ने सोमवार को सुसाइड कर लिया। उनका शव लक्कड़ बाजार स्थित घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के समय परिजन शहर से बाहर थे। घटना के बाद परिवार में मातम है। मनीष के परिवार में पत्नी एक बेटा और बेटी हैं। पिता का शव देखकर बेटे का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रिश्तेदारों के अनुसार मनीष की बेटी ने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। इसके बाद से मनीष तनाव में रहते थे। हालांकि पुलिस ने अभी इसे आत्महत्या की वजह नहीं माना है। मंगलवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी आधे मध्य प्रदेश में मंगलवार को तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के अनुसार टीकमगढ़ दमोह नरसिंहपुर बैतूल और राजगढ़ में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं गुना आगर-मालवा शाजापुर सीहोर हरदा सागर रायसेन नर्मदापुरम छिंदवाड़ा पांढुर्णा सिवनी बालाघाट मंडला जबलपुर कटनी शहडोल छतरपुर पन्ना सीधी और सिंगरौली में भारी बारिश होगी। इन सभी 25 जिलों में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिर सकता है।