Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-Aug-2026

रिजिजू बोले- राहुल के निशाने पर सिर्फ हिंदू क्यों केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के ‘पितृसत्ता तोड़ो’ बयान पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस पार्टी हिंदू परंपराओं को ही निशाना क्यों बनाती है और अल्पसंख्यक महिलाओं की स्थिति पर चुप क्यों रहती है। रिजिजू ने सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस के सामाजिक सुधार के तरीके को चुनिंदा बताया। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी महिलाओं के साथ खड़ी है तो उसे हर समुदाय की हर महिला के साथ खड़ा होना चाहिए। दिल्ली- आरक्षण विरोधी प्रदर्शन के खिलाफ फेसबुक पर कमेंट आरोपी के घर के बाहर भीड़ जुटी डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया दिल्ली के कोषाध्यक्ष राहुल किराड़ के घर के बाहर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। राहुल किराड़ ने कहा- मेरे घर के बाहर करीब 150 से 200 लोग जुटे थे। इनमें RSS दक्षिणपंथी हिंदू संगठनों के सदस्य और सवर्ण समुदाय के लोग शामिल थे। किराड़ ने कहा- मेरे फोन में इसका वीडियो है। उन्होंने मुझे जातिसूचक गालियां दीं और घर के अंदर मौजूद मेरी मां चाची और बहन समेत परिवार के सदस्यों को धमकाया। वे मुझे पीटने और जान से मारने की बात कह रहे थे। दरअसल राहुल पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के खिलाफ अपमानजनक बातें कहीं थीं। महाराष्ट्र पहाड़ हादसा परिवार बोला- मामला आईफोन का नहीं था महाराष्ट्र पहाड़ हादसे में पिता-बेटे और मां की मौत को लेकर नया खुलासा हुआ है। पहले सामने आया था कि बेटे कुणाल ने आईफोन के लिए आत्महत्या की थी। लेकिन कुणाल की मौसी पल्लवी ने इससे इनकार किया। पल्लवी ने कहा कि यह घटना मोबाइल फोन से जुड़ी नहीं थी। लोगों को ऐसी अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। लोग कुछ नहीं जानते।कुणाल चाहता था कि उसके पैरेंट्स साथ रहें। हालांकि उनके बीच तलाक हुआ था या नहीं यह जानकारी सामने नहीं आई। उधर DCP पंकज अतुलकर ने बताया कि परिवार में पिछले दो-तीन महीने से विवाद चल रहा था जिसके कारण तनाव की स्थिति बनी हुई थी। बिजनेस और टूरिस्ट वीजा रद्द करने की तैयारी अमेरिकी सरकार 2 लाख तक विदेशी नागरिकों के बिजनेस और टूरिस्ट वीजा रद्द करने की तैयारी कर रही है।यह कदम लागू हुआ तो यह अमेरिकी इतिहास में एक साथ सबसे बड़ी संख्या में वीजा रद्द करने की कार्रवाई होगी।अमेरिकी विदेश विभाग आने वाले हफ्तों में B1 और B2 वीजा रद्द करने की घोषणा कर सकता है। ये वीजा 2016 से 2026 के बीच जारी किए गए थे और उन लोगों पर कार्रवाई होगी जिन्होंने अमेरिका में शरण के लिए आवेदन किया है या कर रहे हैं। दिल्ली-NCR में लगातार दूसरे दिन तेज बारिश दिल्ली-NCR में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज बारिश हो रही है। AIIMS फ्लाईओवर कनॉट प्लेस ITO और आरके पुरम समेत कई इलाकों में 3-4 फीट तक पानी भर गया। दिल्ली-गुरुग्राम को जोड़ने वाले NH-48 पर महिपालपुर के पास ट्रैफिक जाम लगा। दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की। सोमवार को करीब 390 फ्लाइट्स लेट हुईं 15 डायवर्ट और 26 कैंसिल की गईं।