गोविंदा-सुनीता विवाद में कश्मीरा शाह सुनीता के सपोर्ट में गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच कश्मीरा शाह ने सुनीता का समर्थन किया है। अभिषेक कुमार की बर्थडे पार्टी में पैपराजी से बातचीत के दौरान कश्मीरा ने कहा कि सुनीता उनकी फैमिली हैं और वह परिवार की महिलाओं के साथ खड़ी हैं। उन्होंने सुनीता के सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखने के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि अगर वह आज अपनी बात कह रही हैं तो जरूर कुछ गलत हुआ होगा। इससे पहले कश्मीरा ने सोशल मीडिया पर सच्चे प्यार को लेकर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर की थी। कृष्णा अभिषेक ने परिवार के विवाद पर सेलेब्स को दी नसीहत गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं से कृष्णा अभिषेक नाराज नजर आए। मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने जब उनसे मामा-मामी के रिश्ते को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जवाब देने से साफ इनकार कर दिया। कृष्णा ने कहा कि उनसे सिर्फ काम और शोज से जुड़े सवाल किए जाएं। साथ ही उन्होंने उन सेलेब्स पर भी नाराजगी जताई जो परिवार के निजी मामले पर लगातार बयान दे रहे हैं। कृष्णा ने लोगों से परिवार की बातों के जरिए फुटेज लेने की कोशिश नहीं करने की अपील की। हिमांशी खुराना ने आसिम रियाज के दावों पर दिया जवाब आसिम रियाज के धर्म परिवर्तन और निजी विवाद से जुड़े दावों पर हिमांशी खुराना ने जवाब दिया है। हिमांशी ने कहा कि उन्होंने जबरन धर्म परिवर्तन की बात नहीं कही थी। सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने धर्म परिवर्तन से जुड़े तथ्य सामने रखने की बात कही। हिमांशी ने कहा कि जरूरत पड़ने पर वह सीसीटीवी फुटेज और रिकॉर्डिंग भी शेयर करेंगी। उन्होंने हिंसा से जुड़े सबूत सामने रखने की भी बात कही। हिमांशी ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी निजी जिंदगी के बारे में सम्मान और समझदारी के साथ बात की है। कंगना रनोट का आलोचकों पर तीखा हमला भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनोट ने अपने आलोचकों पर तीखा निशाना साधा है। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने आशुतोष राणा सोनू सूद तापसी पन्नू और राखी सावंत का नाम लेते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनकी सफलता का एक प्रतिशत भी हासिल नहीं कर पाया है तो वह उसका ज्ञान नहीं सुनेंगी। कंगना ने अपने खिलाफ दिए जा रहे बयानों पर नाराजगी जताई और कहा कि कई लोग उन्हें लगातार सलाह देने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बाबा रामदेव पर भी मर्यादा लांघने का आरोप लगाया। डॉन 3 विवाद में रणवीर सिंह के पिता पहुंचे IMPPA फिल्म डॉन 3 से जुड़े विवाद में रणवीर सिंह के पिता जगजीत सिंह भवानी ने IMPPA का रुख किया है। एक्सेल एंटरटेनमेंट की ओर से रणवीर सिंह से कथित तौर पर करीब 45 करोड़ रुपये के नुकसान की भरपाई का दावा किए जाने की चर्चा है। इसी मामले में रणवीर के पिता ने एसोसिएशन के सामने अपना पक्ष रखा है। रणवीर की लीगल टीम ने IMPPA के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाए हैं। वहीं फिल्म से जुड़े निर्माता अभय सिन्हा ने कहा है कि वह अगले हफ्ते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले पर अपनी बात रखेंगे।