Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
25-Aug-2026

शेयर बाजार में गिरावट भारतीय शेयर बाजार में आज यानी 25 अगस्त को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा फिसलकर 77300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में करीब 50 अंकों की गिरावट है और यह 24150 के आसपास बना हुआ है। बाजार में ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। बच्चे के नाम PPF से बनाएं बड़ा फंड बच्चों के भविष्य के लिए पब्लिक प्रॉविडेंट फंड यानी PPF में निवेश किया जा सकता है। बच्चे के नाम पर PPF अकाउंट खोला जा सकता है और इसमें 500 रुपए से निवेश शुरू किया जा सकता है। फिलहाल PPF पर 7.1 प्रतिशत सालाना ब्याज मिल रहा है। हालांकि खाते को लेकर निवेश की सीमा अवधि और अभिभावक से जुड़े कुछ नियम लागू होते हैं। गूगल ने हटाए 3 फर्जी लोन ऐप गृह मंत्रालय की शिकायत के बाद गूगल ने प्ले स्टोर से तीन और फर्जी लोन ऐप्स को हटा दिया है। इन ऐप्स पर यूजर्स का निजी डेटा चोरी करने भारी ब्याज वसूलने और लोन चुकाने के लिए लोगों को परेशान करने की शिकायतें थीं। इस महीने अब तक ऐसे 9 फर्जी लोन ऐप्स पर कार्रवाई की जा चुकी है। ऑनलाइन लोन लेते समय ऐप की विश्वसनीयता और परमिशन जरूर जांचने की सलाह दी जा रही है। चीनी की कीमतें जल्द घटने की उम्मीद इंडियन शुगर मिल्स एसोसिएशन यानी ISMA ने कहा है कि देश में चीनी की कमी नहीं है और त्योहारों के लिए पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। एसोसिएशन के मुताबिक आने वाले दिनों में खुदरा बाजार में चीनी की कीमतें कम हो सकती हैं। पिछले एक महीने में चीनी के दाम 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर करीब 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे। इसके बाद सरकार ने 10 लाख टन ड्यूटी-फ्री चीनी आयात की मंजूरी दी थी। TCS खरीदेगी पोर्श की IT कंपनी MHP देश की बड़ी IT कंपनियों में शामिल TCS जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी पोर्श की IT और कंसल्टिंग यूनिट MHP को करीब 320 मिलियन यूरो यानी लगभग 3500 करोड़ रुपए में खरीदने जा रही है। इस डील के साथ TCS और पोर्श के बीच करीब 1.25 अरब यूरो यानी लगभग 14 हजार करोड़ रुपए की पांच साल की पार्टनरशिप भी हुई है। इसके तहत TCS पोर्श को AI सॉफ्टवेयर-डिफाइंड कारों और डिजिटल टेक्नोलॉजी से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।