कांग्रेस ने मनाई ‘जन समस्याओं की होली’ सरकार पर साधा निशाना होली-रमजान पर शांति के लिए फ्लैग मार्च होलिकादहन पर खूनी संघर्ष रास्ते के विवाद में दो परिवार आमने-सामने जबलपुर के शुक्ला नगर में होली मनाने आए प्रवीण केवट पर देर रात धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।प्रवीण व्हीकल मोड क्षेत्र का निवासी है और मामा के घर आया हुआ था।आरोपी लकी केवट ने अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जबलपुर में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने ‘जन समस्याओं की होलिका’ दहन कर भ्रष्टाचार महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने 400 करोड़ के पुल हादसे दूषित जल से मौतों और किसानों-युवाओं के मुद्दों को उठाते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए।कांग्रेस ने वर्तमान सत्ता को “सत्ता रूपी होलिका” बताते हुए नीतियों में सुधार की मांग की।साथ ही चेतावनी दी कि समस्याएं नहीं सुलझीं तो जनता आने वाले समय में करारा जवाब होली और रमजान को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जबलपुर पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। यह मार्च पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में शाम 6:30 बजे कंट्रोल रूम से शुरू होकर प्रमुख मार्गों से गुजरा।एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि रात 8:30 बजे शासकीय वाहनों से दूसरा फ्लैग मार्च भी निकाला गया।मार्च में नगर पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी पुलिस लाइन और आरएएफ का बल शामिल रहा। पुलिस ने नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुए असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र के बम्बाबारी गांव में होलिकादहन के दिन पुराना रास्ता विवाद हिंसक झड़प में बदल गया।सरकारी मार्ग से खेत तक आने-जाने को लेकर चार साल से चल रही तनातनी सोमवार दोपहर मारपीट में तब्दील हो गई।दोनों पक्षों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला किया जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।