Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
05-Mar-2026

ऑनलाइन गेमिंग मामला- शहडोल में तीसरी मौत कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती में ऑनलाइन गेमिंग की लत से जुड़े मामले में परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है। 24 फरवरी 2026 को हुए जहरकांड में पहले पिता शंकर लाल और बेटी स्वाति की जान चली गई थी जिसके आठ दिन बाद 4 मार्च को होली के दिन मां राजकुमारी गुप्ता (36) ने भी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अब इस परिवार में केवल 15 वर्षीय बेटा अनिकेत ही बचा है। राजकुमारी गुप्ता की हालत गंभीर बनी हुई थी और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। शुरुआत में उनकी हालत में कुछ सुधार भी दिख रहा था लेकिन बाद में अचानक तबीयत फिर बिगड़ने लगी। डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद 4 मार्च को होली के दिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएम ने गुलाल से खेली होली शिवराज ने फाग गया देशभर के साथ मध्य प्रदेश में भी बुधवार को होली का पर्व रंग गुलाल और लोक परंपराओं के साथ मनाया गया। भोपाल के सीएम हाउस में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने फूलों और गुलाल से होली खेली। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फाग गया। स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने टिमकी और ढोलक की थाप पर फाग गाकर पारंपरिक होली मनाई। मेडिकल स्टूडेंट्स को कार से कुचलने की कोशिश रतलाम के डॉ. लक्ष्मी नारायण पांडे मेडिकल कॉलेज के पीजी स्टूडेंट ने अपनी कार से पांच-सात साथी स्टूडेंट्स को कुचलने की कोशिश की। विवाद कॉलेज कैंपस में होली खेलते वक्त हुआ। दरअसल मेडिकल कॉलेज में थर्ड ईयर के फिजियोलॉजी के स्टूडेंट्स शाम 4 बजे होली खेल रहे थे। इसी बीच राजस्थान के जयपुर के रहने वाले डॉ. रजत अली खान अपने दोस्तों के साथ कार में आए। होली खेल रहे स्टूडेंट्स ने उनसे दूसरे रास्ते से जाने को कहा। बहस के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। 70 वर्षीय महिला की नाक-जीभ काटी राजगढ़ जिले में 70 साल की महिला की नाक और जीभ धारदार हथियार से काट दी गई। वह गंभीर हालत में दर्द से तड़पती हुई मिली। परिवार वाले तुरंत खिलचीपुर अस्पताल ले गए जहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जहां महिला घायल अवस्था में मिली उसके पास ही एक खटिया भी पड़ी थी। इस पर खून बिखरा मिला है। ऐसे में महिला से रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाए हैं। दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से टक्कर 4 की मौत छिंदवाड़ा जिले के चौरई में होली के मौके पर दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार युवकों की जान चली गई जबकि एक घायल है। एक्सीडेंट बुधवार को सिहोरा-माचागोरा रोड पर धनोरा गोसाई पुलिया के पास हुआ।जानकारी के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में विपरीत दिशाओं से आ रही थीं। इसी दौरान आमने-सामने से टकरा गईं। हादसे की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।मृतकों की पहचान राहुल पाल विनोद उर्फ चंगू यादव राहुल कहार सहित एक अन्य के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके परिजन को सूचना दे दी है। पुलिस का मानना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।