Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
05-Mar-2026

शेयर बाजार में तेज़ी आज यानी 5 मार्च को शेयर बाजार में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 500 अंक की तेजी के साथ 79650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि निफ्टी भी लगभग 200 अंक चढ़कर 24650 के आसपास पहुंच गया है। बाजार में ऑटो और एनर्जी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत बना हुआ है। कच्चे तेल की कीमतों में उछाल वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ब्रेंट क्रूड करीब 1% चढ़कर 83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। पिछले चार दिनों में ही इसकी कीमतों में लगभग 15% का उछाल आया है। जानकारों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ता है तो तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं जिसका सीधा असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर पड़ सकता है। CNG और PNG के दाम बढ़ने के संकेत मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर भारत की गैस सप्लाई पर भी पड़ सकता है। ईरान के ड्रोन हमले के बाद भारत को गैस सप्लाई करने वाला बड़ा देश कतर अपने एलएनजी प्लांट का उत्पादन रोक चुका है। इससे भारत आने वाली गैस की सप्लाई में करीब 40% तक की कटौती हो गई है। ऐसे में सिटी गैस कंपनियों ने चेतावनी दी है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो CNG और पाइप्ड गैस यानी PNG की कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। एयरलाइंस पर बढ़ा खर्च ईरान-इजराइल तनाव का असर एविएशन सेक्टर पर भी दिखाई दे रहा है। जेट फ्यूल यानी एटीएफ की कीमत मार्च में करीब 6% बढ़कर 96638 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। एयरलाइंस के कुल खर्च में फ्यूल की हिस्सेदारी 30 से 40 प्रतिशत तक होती है इसलिए इसकी कीमत बढ़ने से कंपनियों के मुनाफे पर दबाव बढ़ गया है। वहीं मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण कुछ इंटरनेशनल उड़ानों के रूट बदलने पड़े हैं और कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। सोना-चांदी की कीमतों में उछाल पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग भी बढ़ गई है। इसका असर कीमती धातुओं की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। चांदी की कीमत करीब 4560 रुपये बढ़कर 2.70 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं सोना 830 रुपये महंगा होकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।