Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-Mar-2026

1. वैश्विक तनाव से शेयर बाजार में भारी गिरावट अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिला। सोमवार को सेंसेक्स करीब 1700 अंक गिरकर 77200 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी लगभग 500 अंक गिरकर 23500 पर कारोबार करता दिखाई दिया। इस दौरान बैंक ऑटो मेटल एनर्जी और FMCG सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली रही। भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं जिससे बाजार में गिरावट आई है। साथ ही भारतीय रुपया भी कमजोर होकर 92.28 प्रति डॉलर के ऑल-टाइम लो पर पहुंच गया है और कच्चे तेल की कीमतें पिछले 10 दिनों में करीब 60% तक बढ़ गई हैं। 2. पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री Narendra Modi सोमवार सुबह 10:15 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित करेंगे। इस वेबिनार की थीम “सबका साथ सबका विकास – लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना” रखी गई है। कार्यक्रम का उद्देश्य बजट में घोषित योजनाओं को जमीन पर उतारने के लिए सरकारी विभागों उद्योग विशेषज्ञों और अन्य हितधारकों के साथ मिलकर ठोस रणनीति तैयार करना है। इस दौरान शिक्षा स्वास्थ्य और पर्यटन सेक्टर के विकास पर विशेष चर्चा होने की संभावना है। 3. गर्मी से पहले AC की कीमतों में बढ़ोतरी गर्मी के मौसम से पहले एयर कंडीशनर खरीदना महंगा हो गया है। प्रमुख एसी कंपनियों ने कीमतों में 5% से 15% तक बढ़ोतरी कर दी है। इसमें Voltas Daikin Blue Star LG Haier और Mitsubishi Electric जैसी कंपनियां शामिल हैं। कंपनियों का कहना है कि कॉपर और एल्युमीनियम जैसे कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई के खर्च में इजाफे के कारण यह कदम उठाना पड़ा है। 4. देश में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होगी अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होगी। सरकार के अनुसार देश के पास फिलहाल 25 करोड़ बैरल यानी लगभग 4000 करोड़ लीटर से ज्यादा तेल का स्टॉक मौजूद है। यह स्टॉक सप्लाई पूरी तरह रुक जाने की स्थिति में भी करीब 7 से 8 हफ्तों तक देश की जरूरतें पूरी कर सकता है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि भारत की ऊर्जा सुरक्षा अब किसी एक देश या सप्लाई रूट पर निर्भर नहीं है।