Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
09-Mar-2026

मशीनों से उड़ा गुलाल टैंकरों से रंगीन पानी की बौछार रंगपंचमी पर निकली रंग यात्रा पेंच की ‘लंगड़ी बाघिन’ ने कहा अलविदा 10 शावकों को जन्म देकर बनी थी जंगल की रानी नारी शक्ति की मिसाल-अनाथ बेटियों के लिए आशा की बनी किरण भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं का किया सम्मान बाल विवाह मुक्त छिंदवाड़ा का संकल्प सांसद ने प्रचार रथ को दिखाई हरी झंडी रविवार को रंगपंचमी पर शहर में पांचवें साल भव्य रंग यात्रा निकाली गई।गांधीगंज से शुरू हुई यात्रा में मशीनों से गुलाल उड़ाया गया और टैंकरों से रंगीन पानी की बौछार की गई यात्रा श्याम टॉकीज चार फाटक छोटा तालाब और पुराना पावर हाउस होते हुए मेन रोड पहुंची।इसके बाद गोलगंज और फव्वारा चौक होते हुए दशहरा मैदान में समापन हुआ।पूरे रास्ते में युवाओं और आम लोगों ने रंग-गुलाल उड़ाकर और नाचते-गाते उत्सव मनाया इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकी और उनका नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रहा। पेंच टाइगर रिजर्व की सबसे उम्रदराज और प्रसिद्ध 18 वर्षीय लंगड़ी बाघिन PN-20 का निधन हो गया। बाघिन का शव कर्माझिरी रेंज के मुनारा क्षेत्र में मिला जिसके बाद वरिष्ठ पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। NTCA की गाइडलाइन के अनुसार वन विभाग की मौजूदगी में पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। पैरों में जन्मजात विकृति के कारण उसे ‘लंगड़ी बाघिन’ कहा जाता था। इस बाघिन ने अपने जीवनकाल में 10 शावकों को जन्म दिया और पेंच में ‘जंगल की रानी’ के रूप में पहचानी जाती थी। छिंदवाड़ा में समाजसेवी और शिक्षिका किरण सोनी द्वारा संचालित मातृत्व समूह अनाथ बेटियों के लिए सहारा बनकर सामने आया है। इस समूह की शुरुआत वर्ष 2006 में की गई थी। समूह का उद्देश्य उन बेटियों की मदद करना है जिनके माता-पिता नहीं हैं या जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। अब तक यह समूह 29 बेटियों का विवाह कर उन्हें उनके नए परिवार तक पहुंचा चुका है। किरण सोनी और उनके साथियों का मानना है कि समाज अगर साथ दे तो कोई भी बेटी अकेली नहीं रहती। यह पहल केवल विवाह तक सीमित नहीं है बल्कि बेटियों को अपनापन और सहयोग देने का प्रयास भी है रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. शेषराव यादव ने महिलाओं का पुष्पवर्षा कर सम्मान किया और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का निर्णय ऐतिहासिक कदम है। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की लाड़ली लक्ष्मी लाड़ली बहना और उज्ज्वला जैसी योजनाओं को महिलाओं के लिए लाभकारी बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही जिनका शॉल-श्रीफल और पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। छिंदवाड़ा को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ यात्रा की शुरुआत की गई। सांसद Bunty Vivek Sahu ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को बाल विवाह के प्रति जागरूक करेगी। सांसद ने कहा कि बाल विवाह समाज की कुप्रथा है जो बालिकाओं के भविष्य को प्रभावित करती है। उन्होंने लोगों से बाल विवाह रोकने और बेटियों को पढ़ने-लिखने का अवसर देने की अपील की। महिला दिवस पर ‘जियो और जीने दो’ का संदेश 88 रक्तवीरों ने किया रक्तदान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गुजराती समाज और गुजराती युवा मंडल द्वारा गुजराती भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित इस शिविर में पिता-पुत्री पति-पत्नी भाई-बहन और मां-बेटी सहित 88 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। शिविर में एकत्रित रक्त गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। गुजराती समाज ने सभी रक्तदाताओं का प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मान किया। राजीव भवन में रंग पंचमी पर होली मिलन समारोह और फाग कार्यक्रम का आयोजन रंग पंचमी के पावन अवसर पर राजीव भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस दौरान फाग गीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल पूरी तरह रंगमय हो गया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और शहर के गणमान्य लोग शामिल हुए सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंग पंचमी की शुभकामनाएं दीं। जल जीवन मिशन की समीक्षा अमरवाड़ा में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अमरवाड़ा जनपद पंचायत में CEO जय देव शर्मा की अध्यक्षता में पेयजल व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में जल जीवन मिशन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई और गर्मी में पानी की समस्या न हो इस पर विशेष जोर दिया गया।नल-जल योजनाओं के हस्तांतरण में आ रही बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए गए।साथ ही पाइपलाइन सुधार और मरम्मत के लिए पंचायतों को पंचायत मद से त्वरित कार्यवाही करने को कहा गया। आ बैल मुझे मार” सम्मेलन की रंगारंग प्रस्तुति देर रात तक झूमे दर्शक रंग पंचमी की पूर्व संध्या पर पोला ग्राउंड में “आ बैल मुझे मार” सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।मुंबई से आए हास्य कलाकार दीपू श्रीवास्तव जूनियर राजेश खन्ना जूनियर देवानंद और जूनियर मेहमूद ने शानदार प्रस्तुति दी। हिंदू-मुस्लिम युवाओं ने बांटी 1000 फलों की किट पवित्र रमजान महीने में शहर में भाईचारे और इंसानियत की अनोखी तस्वीर देखने को मिली। टीग्गा ग्रुप और छोटी बाजार के युवाओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों और उनके परिजनों के बीच करीब 1000 फलों की किट वितरित की। इस सेवा कार्य में हिंदू और मुस्लिम समाज के युवा एक साथ शामिल हुए और आपसी सौहार्द का संदेश दिया