Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
09-Mar-2026

जान जोखिम में डालकर यात्री पार कर रहे प्लेटफॉर्म सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय पर निराकरण करें अधिकारी: कलेक्टर बच्चा चोर गिरोह की अफवाह फैलाने वाला युवक गिरफ्तार अज्ञात नंबरों से मिल रही धमकियों की शिकायत संगठन ने जिला प्रशासन से की कार्रवाई की मांग मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप पीड़ितों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार छिंदवाड़ा मॉडल रेलवे स्टेशन में फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनने के बाद भी यात्री रेलवे ट्रैक पार कर प्लेटफॉर्म तक पहुंच रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कई यात्री जल्दबाजी या दूरी अधिक होने के कारण एफओबी का उपयोग करने की बजाय सीधे पटरी पार कर प्लेटफॉर्म तक पहुंच जाते हैं। मेमू ट्रेन आने के दौरान भी कई यात्रियों को ट्रैक पार करते देखा गया।यात्रियों का कहना है कि एक एफओबी काफी दूर बना है और दूसरा कई बार बंद रहता है जिससे लोगों को परेशानी होती है। ऐसे में मजबूरी में लोग ट्रैक पार करते हैं। वहीं इस स्थिति पर रेलवे प्रबंधन की निगरानी भी कमजोर नजर आ रही है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक ली।बैठक में सीएम हेल्पलाइन लोक सेवा गारंटी और विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा की गई।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों कासमय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी सीएम हेल्पलाइन शिकायत नॉट अटैंडेड नहीं रहनी चाहिए। साथ ही हर्रई बायपास पर अनाधिकृत पार्किंग के खिलाफ चालानी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। अमरवाड़ा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।आरोपी निखिल यादव ने बच्चा चोर गिरोह और सोनपुर माता मंदिर से जुड़ी भ्रामक पोस्ट व रील सोशल मीडिया पर डाली थी।जिसके बाद क्षेत्र में दहशत और भ्रम का माहौल बन गया था।मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ कार्रवाई की।फिलहाल अमरवाड़ा पुलिस ने निखिल यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। स्वराज जन आंदोलन ग्रुप छिंदवाड़ा की महिला कमेटी ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अज्ञात नंबरों से मिल रही धमकियों की शिकायत की है। संगठन का आरोप है कि कुछ लोग फोन कर संगठन से जुड़ी महिलाओं को काम बंद करने की धमकी दे रहे हैं। संगठन पिछले कई वर्षों से गरीब और असहाय महिलाओं को सिलाई कार्य से जोड़कर रोजगार देने का काम कर रहा है। मामले में संगठन ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। छिंदवाड़ा में मकान दिलाने के नाम पर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनसे मकान दिलाने के नाम पर अलग-अलग रकम ली गई लेकिन अब तक मकान नहीं दिया गया। पीड़ितों का कहना है कि रकम लेने के बाद विकास टालमटोल कर रहा है जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ रहने की समस्या भी झेलनी पड़ रही है। मामले को लेकर पीड़ितों ने प्रशासन से जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गेहूं पंजीयन की तारीख बढ़ाने की मांग पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सीएम को लिखा पत्र पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है। पत्र में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाने और पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर करने का आग्रह किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि सर्वर और तकनीकी समस्याओं के कारण कई जिलों के किसान पंजीयन नहीं करा पा रहे हैं।छिंदवाड़ा और पांढुर्ना जिले के किसान भी इस समस्या से प्रभावित बताए गए हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर समाधान नहीं हुआ तो हजारों किसान समर्थन मूल्य पर फसल बेचने से वंचित रह सकते हैं। फल विक्रेता से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार छिंदवाड़ा के कुंडीपुरा थाना क्षेत्र में फल विक्रेता से लूट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित दिलीप अहिरवार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 फरवरी की रात रघुवंशम लॉन के पास दो युवकों ने स्कूटी से रास्ता रोककर चाकू की नोक पर उससे पैसे लूट लिए।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की।जांच के बाद पुलिस ने आरोपी इरफान उर्फ इम्मू उर्फ इन्नू सैयद अली को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटी गई रकम घटना में प्रयुक्त स्कूटी और धारदार चाकू बरामद किया है।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।वहीं मामले में शामिल दूसरा आरोपी अभी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने साथ मनाया महिला दिवस और होली मिलन जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम विशेष न्यायाधीश सुधीर मिश्रा प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर संघ की महिला अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बार और बेंच के बीच होली मिलन समारोह भी आयोजित हुआ जहां न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कर्ज और प्रताड़ना से परेशान युवक ने खाया जहर इलाज के दौरान मौत छिंदवाड़ा जिले के ग्राम कपरवाड़ी निवासी 25 वर्षीय सूरज नागवंशी की नागपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कर्ज के ब्याज और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर युवक ने जहर खा लिया था। परिजनो का कहना है कि साकिन मंसूरी द्वारा ब्याज के लिए दबाव बनाया जा रहा था वहीं कुछ फाइनेंस कंपनियों के नाम से भी फोन कर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था। मृतक के मोबाइल से कॉल रिकॉर्डिंग और चैट मिलने की भी बात सामने आई है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पंजाबी महिला समाज ने मनाया रंग पंचमी और विश्व महिला दिवस हिंदू पंजाबी समाज महिला संगठन द्वारा विश्व महिला दिवस और रंगपंचमी के अवसर पर सिटी रेस्टोरेंट नरसिंगपुर नाका में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए अपने विचार साझा किए और एक-दूसरे को रंग लगाकर उत्सव मनाया। इस दौरान महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता पर भी चर्चा की गई।