एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक पर बिना जानकारी मकान मॉर्टगेज कर सील करने का आरोप बेघर हुआ परिवार शिविर में उठा पेयजल समस्या का मुद्दा कलेक्टर ने पंचायतवार रिपोर्ट मांगी छिन्दा ओपन कास्ट माइंस में चालक के सिर पर गिरा पत्थर नागपुर रेफर नेशनल हाईवे और सीमावर्ती इलाके पर रहेगी तीसरी आंख की नजर 15 दिन चलेगा नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान 1 पांढुर्णा जिला मुख्यालय में शुक्रवार सुबह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे कॉलोनी की नाली में करीब ढाई साल के मासूम बच्चे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सफाई कर्मचारी ने नाली में कपड़ों के बीच शव देखा और तत्काल जीआरपी एवं स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के प्रयास शुरू किए लेकिन सफलता नहीं मिली।फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं होने से पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी अटकी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बच्चे की पहचान के साथ उसकी मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। 2 एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की परासिया रोड शाखा पर बिना जानकारी मकान मॉर्टगेज कर सील करने और परिवार को बेघर करने का आरोप लगा है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड क्रमांक 2 निवासी प्रीति चौरसिया ने कलेक्टर के नाम शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार उनके पति दीपक चौरसिया आठ साल से ब्रेन हेमरेज के कारण बिस्तर पर हैं। परिवार में दो बेटियां और 75 वर्षीय बुजुर्ग सास भी हैं। मकान सील होने से परिवार किराए के घर में रहने को मजबूर है। घर में बच्चों की किताबें और जरूरी सामान भी बंद हैं। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मकान का कब्जा वापस दिलाने की मांग की है। 3 जुन्नारदेव क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के लिए आयोजित शिविर में ग्रामीणों ने पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। ग्रामीणों ने बताया कि कई ग्राम पंचायतों में नियमित रूप से पानी नहीं मिल रहा है और पेयजल की समस्या बनी हुई है। इस पर कलेक्टर ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को जुन्नारदेव विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों की पंचायतवार रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। रिपोर्ट में पानी की टंकियों की संख्या चालू टंकियों और पेयजल आपूर्ति की मौजूदा स्थिति का विवरण देने को कहा गया ताकि प्रभावित क्षेत्रों में समस्या का निराकरण किया जा सके। 4 शिवपुरी थाना क्षेत्र की छिन्दा ओपन कास्ट माइंस में काम के दौरान एक वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में चालक शाहरुख खान के सिर पर पत्थर गिरने से उसे गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार शाहरुख खान शांताकावेरी कंपनी में चालक के पद पर काम करता था। उसकी ड्यूटी दोपहर 2 से रात 10 बजे तक थी। इसी दौरान खदान में वाहन पर पत्थर गिरने से वह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन शिवपुरी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की।घायल के भाई नफीस ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद मामले को दबाने और साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों ने घटना की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 5 अपराधों पर रोक लगाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए उमरानाला पुलिस ने ग्राम सिलेवानी में तीन सीसीटीवी कैमरे स्थापित करवाए हैं। पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे एक कैमरा ग्राम के नाम अभियान के तहत चौकी प्रभारी राजेश साहू ने ग्राम पंचायत के सरपंच और ग्रामीणों के सहयोग से बिरसा मुंडा चौक पर दो सोलर संचालित 360 डिग्री कैमरे सहित कुल तीन कैमरे लगवाए हैं। 6 नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने अभियान शुरू किया है। पुरानी पानी टंकी से ईएलसी चौक तक सड़क किनारे लगी चाय-नाश्ते सब्जी दुकानों ठेले और गुमटियों को जेसीबी व ट्रैक्टर से हटाया गया। पूर्व सूचना के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने वालों का सामान जब्त कर निगम कार्यालय पहुंचाया गया। कमिश्नर चंद्रप्रकाश राय के अनुसार शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान 15 दिनों तक जारी रहेगा। विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के साथ कार्यक्रम का समापन 7 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आयोजित न्यायोत्सव-2026 का समापन विधिक जागरूकता प्रदर्शनी के आयोजन के साथ हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सुशांत हुद्दार ने फीता काटकर किया। प्रदर्शनी में राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी फ्लेक्स बैनर और बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित की गई। 8वें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण की मांग पेंशनरों ने सौंपा ज्ञापन 9 वरिष्ठ नागरिक पेंशनर एसोसिएशन ने अध्यक्ष मीर जाहिद अली के नेतृत्व में कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री सांसद और विधायक के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें 8वें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण शामिल करने लंबित महंगाई राहत का भुगतान कम्यूटेशन अवधि घटाने पारिवारिक पेंशन प्रक्रिया सरल बनाने और 65 वर्ष की आयु पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन देने की मांग की गई। प्राचीन काली रात मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब 10 क्षेत्र के प्राचीन काली रात मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। 24 नवंबर को मेले के शुभारंभ पर करीब 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। सात दिवसीय मेले में भागवत कथा के साथ झूले दुकानें और खानपान के स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। आयोजक देवरा ठाकरे ने बताया कि वर्ष 2010 में समिति बनाकर इस प्राचीन मेले को दोबारा शुरू किया गया था। 30 नवंबर को विशाल भंडारे के साथ मेले का समापन होगा। संभागीय खो-खो प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा बना विजेता बालाघाट को फाइनल में हराया राजमाता सिंधिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में संभाग स्तरीय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छिंदवाड़ा जिले की टीम विजेता रही। प्रतियोगिता में पांढुर्णा सिवनी बालाघाट एवं छिंदवाड़ा की टीमों ने हिस्सा लिया। पहले मुकाबले में छिंदवाड़ा ने पांढुर्णा को एक पारी और 14 अंकों से हराया जबकि दूसरे मैच में बालाघाट ने सिवनी को एक पारी और 6 अंकों से पराजित किया। फाइनल में छिंदवाड़ा ने बालाघाट को एक पारी और 5 अंकों से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। फल भंडारों का खाद्य सुरक्षा टीम ने किया निरीक्षण खाद्य सुरक्षा टीम ने शहर के फल भंडारों का निरीक्षण कर फलों को पकाने में उपयोग किए जा रहे रायपनिंग एजेंट की जांच की। इरफान भाई फ्रूट मर्चेंट ए.एम. फ्रूट मर्चेंट और मोहम्मद शफीक फ्रूट भंडार में जांच के दौरान नियमानुसार अनुमत एथिलीन पाउच का उपयोग पाया गया। किसी भी भंडार में प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। इसके अलावा टीम ने आशा होटल फैमिली रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर आटा और चावल के नमूने लिए। य सेवा दूत अभियान के प्रशिक्षण में शामिल हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव भाजपा के 25 दिवसीय ‘सेवा दूत अभियान’ के तहत जबलपुर स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव शामिल हुए। कार्यशाला में संगठन विस्तार पार्टी की कार्यपद्धति और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के उद्देश्यों और जिम्मेदारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया