Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
27-Nov-2026

बाईक अनियंत्रित होने से एक युवक की मौत तीन घायल आधी रात साहू समाज अध्यक्ष के घर पहुंचे हमलावर नाम लेकर की गाली-गलौज नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा 13 चालकों पर की कार्रवाई लामता थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओरमा व डोंगरबोड़ी के बीच गोलाई में बाईक अनियंत्रित होने से एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन युवक घायल हो गए। तीनों घायलों को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक रोहित पिता मूलचंद उइके 17 वर्ष निवासी वारा टोला ग्राम पिपरिया थाना वारासिवनी के शव का अस्पताल पुलिस चौकी द्वारा २7 नवम्बर की दोपहर करीब १2 बजे पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। घायलों में भारत पिता घनश्याम उइके 17 वर्ष ग्राम पिपरिया बडग़ांव थाना लालबर्रा शुभम पिता दुरूप सिंह मड़ावी 18 वर्ष और निखिल पिता टेकसिंह मड़ावी 18 वर्ष दोनों ग्राम खैरगोंदी थाना लालबर्रा निवासी है। मामला संबंध में बताया गया कि २६ नवम्बर की रात करीब ११ बजे डोंगरबोड़ी मेला से बाईक में चारों युवक गुटका बनाने ओरमा आ रहे थे इस दौरान रास्ते दुर्घटना घटित हो गई। जिले के बैहर थाना क्षेत्र के भीमा गांव में बंजर नदी के तलाई डबरा में डूबे एक व्यक्ति का तीन दिन बाद भी पता नहीं चला है। जिसकी तलाश के लिए जबलपुर से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई है। मामला संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार संतापुर निवासी सरवनसिंह उइके २5 नवम्बर को नहाने के लिए तलाई डबरा में उतरा था जो गहरे पानी में जाने से डूब गया। जिसकी सूचना सरवनसिंह के साथ आए लोगों ने उसके परिवार को दी। जिसके बाद ग्राम पंचायत के सरपंच व कोटवार ने इसकी जानकारी थाना में दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके में पहुंची और इसकी सूचना एसडीईआरएफ की टीम को दी गई। सूचना मिलने पर एसडीईआरएफ व गोताखोरों द्वारा नदी में सरवनसिंह की तलाश करने रेस्क्यू चलाया लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद पुलिस द्वारा होमगार्ड मुख्यालय जबलपुर से विशेष रेस्क्यू टीम बुलाया गया है। बताया गया कि तलाई डबरा काफी गहरा है। इससे मृतक का पता नहीं चल पा रहा है। जिससे विशेष रेस्क्यू टीम बुलाई गई है। मां कर्मा तेली साहू समाज के जिला अध्यक्ष तरुण साहू के निवास पर आधी रात बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने पहुंचकर गाली-गलौज जान से मारने की धमकी और पत्थरबाजी की। 25 नवंबर की रात करीब 2.30 से 3 बजे के बीच हुई इस घटना से अध्यक्ष और उनका परिवार दहशत में है। मामले को गंभीर बताते हुए समाज की ओर से आईजी को शिकायत सौंपकर हमलावरों और उनके साथ साजिश में शामिल लोगों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की गई है। समाज के अध्यक्ष तरुण साहू ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात युवक वार्ड क्रमांक 24 स्थित शक्तिनगर पॉवर हाउस के सामने उनके निवास पर पहुंचे। दोनों ने घर के सामने खड़े होकर उनका नाम लेकर आवाज लगाई और अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने पत्थरबाजी की। हालांकि पत्थर तरुण साहू के घर के बजाय पड़ोसी के मकान में जा गिरा जिससे वहां रखी कई वस्तुएं क्षतिग्रस्त होने की बात शिकायत में कही गई है। ग्रामीण थाना नवेगांव पुलिस ने ग्राम कोसमी में सूने मकान का ताला तोडकऱ सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने की वारदात का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है। इनमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज पीएसटीएन डेटा और साइबर सेल की तकनीकी मदद से आरोपियों की पहचान की। इसके बाद बालाघाट और छत्तीसगढ़ के रायपुर में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गए सोने-चांदी के आभूषणों की शत-प्रतिशत बरामदगी करते हुए वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी के औजार भी जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार ग्राम कोसमी निवासी मुकेश सोनवाने ने 15 नवंबर को ग्रामीण थाना नवेगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर की रात वह सालईटोला गर्रा गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके सूने मकान का ताला तोडकऱ आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। शिकायत पर पुलिस ने धारा 331(4) 305(ए) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बालाघाट। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ बालाघाट पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात कोतवाली और नवेगांव थाना पुलिस की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालकों की जांच की। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए 13 चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए प्रकरण तैयार किए गए हैं। सभी प्रकरण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के साथ सडक़ दुर्घटनाओं की रोकथाम करना है। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने पांच मोटरसाइकिल चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की। वहीं कोतवाली पुलिस ने छह और नवेगांव पुलिस ने दो वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए 13 प्रकरण तैयार किए। पुलिस अधीक्षक मलय जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निहित उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह अभियान संचालित किया गया। शहर की कानून व्यवस्था और आम नागरिकों से जुड़ी समस्याओं को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के तहत कोतवाली बालाघाट में पुलिस जनसंवाद का आयोजन किया गया। इसमें आईजी ललित शाक्यवार डीआईजी विनीत जैन और एएसपी निहीत उपाध्याय ने शहरवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसंवाद में नागरिकों ने शहर में बढ़ती अव्यवस्थाओं और पुलिस व्यवस्था से जुड़ी कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण की दिशा में आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। जनसंवाद के दौरान शहरवासियों ने सार्वजनिक स्थानों पर खुलेआम शराबखोरी जगह-जगह असामाजिक तत्वों के जमावड़े और वार्डों में अवैध रूप से शराब की बिक्री का मुद्दा उठाया। नागरिकों का कहना था कि इस तरह की गतिविधियों से आम लोगों को परेशानी होती है और शहर का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा बस स्टैंड की अव्यवस्थित व्यवस्था और यात्री बसों के निर्धारित स्थान पर खड़े नहीं होने की समस्या भी अधिकारियों के सामने रखी गई। दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट के लालबर्रा परिक्षेत्र अंतर्गत कल्याणपुर बीट के कक्ष क्रमांक 427 भाग 2 में सर्राटी नदी के किनारे बाघ के हमले में गंभीर रूप से घायल 12 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गहरे शोक के साथ आक्रोश का माहौल बन गया है। परिजनों ने घटना के दौरान वन विभाग के अमले की मौजूदगी न होने का आरोप लगाया है वहीं वन विभाग ने जंगल क्षेत्र में बच्चों को साथ ले जाने पर रोक का हवाला देते हुए नियमों और पूर्व की चेतावनी की जानकारी दी है। विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को नियमानुसार 8 लाख रुपये सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू करने तथा 50 हजार रुपये तत्काल राहत राशि प्रदान किए जाने की बात कही गई है। कभी नक्सल गतिविधियों के लिए पहचाने जाने वाले दूरस्थ गांवों में अब विकास की बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने की कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को कलेक्टर आदित्य सिंह ने किरनापुर विकासखंड के पांच पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों का सघन दौरा कर ग्रामीणों की समस्याएं जानीं। बटकरी बोदालझोला बोरवन नंदोरा और सीतापार पहुंचकर उन्होंने सडक़ पुल बिजली पेयजल शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी स्थिति देखी। कई स्थानों पर ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याएं बताईं जिनके निराकरण के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि दूरस्थ गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता से किया जाएगा।