Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
27-Nov-2026

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में नगर पंचायत की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्वर्गीय बहोरिक लाल सूर्यवंशी चौक के पास शासकीय जमीन पर किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पंचायत ने बुलडोजर चलाया। इस दौरान पान ठेला फल दुकान और नाश्ते की छोटी-छोटी दुकानों को हटाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया।नगर पंचायत के मुताबिक इस जमीन पर स्वच्छ भारत मिशन शहरी के तहत सार्वजनिक शौचालय का निर्माण प्रस्तावित है। दुकानदारों को पहले कई बार नोटिस दिए गए थे लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने के बाद पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।कार्रवाई के बाद छोटे दुकानदारों में नाराजगी है। उनका आरोप है कि वे ठेले और छोटी दुकानें लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं लेकिन बिना वैकल्पिक व्यवस्था किए उनकी दुकानों को जेसीबी से हटा दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी शौचालय के लिए जगह के चयन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसकी जरूरत बस स्टैंड के आसपास ज्यादा है।वहीं रामेश्वर खरे का कहना है कि यह जमीन पामगढ़ के प्रथम विधायक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पंडित बहोरिक लाल सूर्यवंशी की प्रतिमा स्थापना के लिए रखी गई थी। दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि कार्रवाई में छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया गया जबकि बड़े दुकानों पर कार्रवाई नहीं हुई। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल के संसद से जुड़े बयान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि चुनावी हार से बौखलाए लोग अनर्गल बातें कर रहे हैं।सीएम साय ने कहा कि जनता अपना फैसला सुना चुकी है और लोकतंत्र में जनादेश को स्वीकार करना विपक्ष की जिम्मेदारी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हार के बाद लगातार आरोप लगाने के बजाय विपक्ष को जनता के फैसले का सम्मान करना चाहिए। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग यानी CGPSC में अध्यक्ष की नियुक्ति और भर्ती प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्थिति स्पष्ट की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यक्ष की नियुक्ति और इससे जुड़े विषयों पर जल्द फैसला लिया जाएगा।CGPSC की भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रदेश के अभ्यर्थियों की नजरें अब सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया और आयोग के कामकाज को लेकर अभ्यर्थियों के बीच चर्चा बनी हुई है। ऐसे में मुख्यमंत्री के जल्द फैसला लेने के बयान के बाद अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की कार्रवाई जारी है। ED ने रायपुर भिलाई और धमतरी में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी है। कार्रवाई को महादेव ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय लेनदेन की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।रायपुर के जोरा स्थित पार्क शिरीन कॉलोनी में जेल और होम गार्ड विभाग के वित्त सहायक राजेन्द्र सिंह के घर ED की टीम पहुंची है। वहीं दुर्ग-भिलाई में चर्चित होटल कारोबारी के घर और अन्य ठिकानों पर भी जांच की जा रही है।इसके अलावा धमतरी में महादेव ऐप के कथित सरगना सौरभ चंद्राकर के रिश्तेदार के घर समेत कई ठिकानों पर ED की दबिश जारी है। फिलहाल जांच एजेंसी की कार्रवाई जारी है और तलाशी पूरी होने के बाद ही बरामदगी या जांच से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले और महादेव ऐप मामले को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग अग्रवाल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया और शराब घोटाला इसका बड़ा उदाहरण है।महादेव ऐप मामले को लेकर भी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई और छत्तीसगढ़ को अपराधियों की शरणस्थली बना दिया गया। उन्होंने कहा कि महादेव ऐप के प्रमोटरों और मामले से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद जांच आगे बढ़ रही है और एजेंसियां अपराध तथा भ्रष्टाचार से जुड़े पैसों की पड़ताल कर रही हैं।भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने दावा किया कि जांच की जद में आने वाला व्यक्ति कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो कानून से नहीं बच पाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से जुड़ी रकम को निकालकर जनहित के कार्यों में लगाया जाएगा।