Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
26-Nov-2026

शिक्षा के मंदिर में अगर शिक्षक ही अपनी जिम्मेदारी से लापरवाही बरतें तो बच्चों के भविष्य पर सवाल उठना लाजिमी है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा ब्लॉक की देवरीकला प्राथमिक शाला से ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पदस्थ शिक्षक स्वरूप सिंह मेश्राम पर शराब के नशे में स्कूल पहुंचने का आरोप लगा है। मामले की शिकायत स्थानीय सरपंच ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। अब विभागीय जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता और आगे की कार्रवाई तय होगी। सरपंच ने शिकायत पत्र के जरिए संबंधित शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले ने स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति और अनुशासन व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच और उसके बाद होने वाली कार्रवाई का इंतजार है। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन को लेकर उद्योग विभाग ने पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियां सामने रखी हैं। रायपुर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और विभागीय सचिव रजत कुमार ने सरकार के कामकाज और औद्योगिक क्षेत्र में हुई प्रगति की जानकारी दी। विभाग के मुताबिक पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में 3 हजार 271 उद्योग स्थापित हुए हैं जिनसे 54 हजार 260 रोजगार सृजित हुए। वहीं उद्योगों को प्रोत्साहन के तौर पर 1 हजार 594 करोड़ रुपये का अनुदान वितरित किया गया है। नई उद्योग नीति के बाद प्रदेश में 8 लाख 85 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने की जानकारी दी गई है। विभाग का दावा है कि इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से करीब 2 लाख रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं। इसके अलावा प्रदेश के 12 जिलों में 24 नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए गए हैं। नई उद्योग नीति में स्थानीय रोजगार पर भी विशेष जोर दिया गया है। नीति के मुताबिक उन्हीं उद्योगों को अनुदान का लाभ दिया जाएगा जो छत्तीसगढ़ के युवाओं को रोजगार देंगे। यानी अब उद्योगों को मिलने वाले प्रोत्साहन को रोजगार सृजन से सीधे जोड़ दिया गया है। संविधान दिवस के मौके पर राजधानी रायपुर में कांग्रेस ने ‘संविधान बचाओ मार्च’ रैली निकाली। संविधान की रक्षा लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण के संकल्प के साथ आयोजित इस मार्च में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायकों पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। रैली से पहले गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में बड़ी आमसभा आयोजित की गई। सभा में ज्ञानेंद्र कुमार के खिलाफ जमकर आवाज उठाई गई और मंच से उनके इस्तीफे की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक ज्ञानेंद्र कुमार इस्तीफा नहीं देते तब तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी।पूर्व विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस ने मार्च के जरिए संविधान की मूल भावना लोकतंत्र की मजबूती सामाजिक न्याय और आम नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया। बिलासपुर जिले के कोटा थाना क्षेत्र में किसानों के कृषि उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। हार्वेस्टर और ट्रैक्टर से बैटरी समेत अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब के पटियाला जिले के तीन युवक और बिलासपुर जिले के दो स्थानीय युवक शामिल हैं। खास बात यह रही कि एफआईआर दर्ज होने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया। मामला ग्राम दर्रिकापा का है जहां किसान के हार्वेस्टर ट्रैक्टर और अन्य कृषि उपकरणों को निशाना बनाया गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और जांच के दौरान आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रैक्टर की बैटरी हार्वेस्टर का एम्प्लीफायर और सात नग पाना बरामद किया है जिनकी कुल कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।