लाडली बहना के पैसों से खूब अंडे मुर्गा और मछली खाओ... स्वस्थ रहो लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे का आदिवासी महिलाओं को दी गई सलाह का वीडियो वायरल सडक़ हादसे के बाद बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर बोला हमला आरक्षक समेत तीन की पिटाई स्कूल बसों के पीछे लगेंगे रिवर्स कैमरे बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने शुरू किया ऑपरेशन बैक आई लाडली बहना योजना की राशि महिलाओं को आर्थिक संबल देने के लिए है लेकिन इस राशि को खर्च करने की विधायक की सलाह ने सियासी और सामाजिक चर्चा छेड़ दी है। लांजी विधायक राजकुमार कर्राहे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे आदिवासी महिलाओं को लाडली बहना योजना के तहत मिलने वाली राशि से अंडे मुर्गा और मछली खाने की सलाह देते नजर आ रहे हैं। विधायक का यह अंदाज अब चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो में वे महिलाओं से कहते सुनाई दे रहे हैं कि योजना की राशि से खूब अंडे मुर्गा और मछली खाओ और स्वस्थ रहो। हालांकि वीडियो सामने आने के बाद विधायक ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात का आखिरी हिस्सा रिकॉर्ड नहीं हो पाया जिसमें उन्होंने महिलाओं को पर्याप्त पानी पीने और शराब से दूर रहने की सलाह दी थी। सडक़ हादसे में एक युवक की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ही भीड़ के गुस्से का शिकार हो गई। बिरसा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर 20 से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। भीड़ ने आरक्षक और विशेष सहयोगी दस्ते के दो युवकों को घेरकर हाथ-मुक्कों से जमकर पीटा। अचानक हुए इस हमले में आरक्षक तोमेश कुमार बघेले सहित तीन लोग घायल हो गए। पुलिसकर्मियों का कसूर सिर्फ इतना था कि वे हादसे के बाद ट्रक के क्लीनर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाने और दुर्घटना में मृत युवक का शव उठाने की कार्रवाई कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल है। एसडीओपी ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सालेवाड़ा निवासी 26 वर्षीय ठुमेन्द्र पिता रामचंद्र पांचे अपने बेटे के नामकरण का निमंत्रण कार्ड देने अचानकपुर आए थे। यहां से लौटते समय अचानकपुर और कचनारी के बीच सडक़ पर खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसा इतना गंभीर था कि ठुमेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूली बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर तक सुरक्षित पहुंचाने की जिम्मेदारी सिर्फ वाहन चालकों की नहीं बल्कि स्कूल प्रबंधन की भी है। जरा सी लापरवाही बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। खासकर स्कूल बसों और वैन को पीछे करते समय चालक की नजर से छूटने वाले ब्लाइंड स्पॉट दुर्घटनाओं का कारण बन सकते हैं। इसी खतरे को देखते हुए बालाघाट पुलिस ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए ऑपरेशन बैक आई शुरू किया है। इसके तहत स्कूल बसों और वैन में रिवर्स कैमरे लगवाने के लिए स्कूल प्रबंधन को जागरूक किया जा रहा है। वहीं यातायात पुलिस ने बुधवार को शहर के चार विद्यालयों में स्कूली वाहनों का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों और जरूरी दस्तावेजों की पड़ताल की। यातायात पुलिस ने 25 नवंबर को चार विद्यालयों में पहुंचकर स्कूल बसों और वैन का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहनों में उपलब्ध सुरक्षा उपकरणों प्राथमिक उपचार पेटी और अग्निशामक यंत्रों की जांच की गई। इसके अलावा फिटनेस प्रमाण-पत्र परमिट बीमा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) भी देखे गए। परसवाड़ा थाना अंतर्गत युवक की कीटनाशक दवा के सेवन से ईलाज दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जिसकी तहरीर अस्पताल पुलिस चौकी को मिलने पर पुलिस ने मृतक धमेन्द्र पिता रूसमल सिंह मरकाम के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामला संबंध में मृतक के बड़े भाई भूपेन्द्र मरकाम ने बताया कि धमेन्द्र शराब का सेवन करता था जिससे पति-पत्नि के बीच विवाद होता था। २4 नवम्बर को धमेन्द्र ने घर में कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिसकी तबियत बिगडऩे पर परसवाड़ा अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रिफर किया गया। जिसे रात करीब ११ बजे जिला अस्पताल लाया गया। जहां २5 नवम्बर की सुबह करीब ११.3० बजे ईलाज दौरान मौत हो गई। खेलो इण्डिया हॉकी टूर्नामेंट का ट्रायल मैच २5-२6 नवम्बर को शहर मुख्यालय स्थित शहीद भगतसिंह एस्टोटर्फ मैदान में खेला जा रहा है। इस ट्रायल में मध्यप्रदेश के करीब एक सैकड़ा महिला पुरूष खिलाड़ी शामिल हुए है। ट्रायल में दिसम्बर माह में तेलंगाना में आयोजित खेलो इण्डिया राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए म.प्र हॉकी टीम का चयन किया जा रहा है। इसमें १8 खिलाडिय़ों का चयन किया जाएगा। म.प्र टीम में चयन के लिए सभी खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखा रहे है।