Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Nov-2026

जबलपुर के नेपियर टाउन स्थित आदित्य हॉस्पिटल में मंगलवार रात मरीज को डिस्चार्ज कराने को लेकर हंगामा हो गया। जमुनिया निवासी अशोक पटेल को ब्रेन स्ट्रोक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि चार दिन के इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ इसलिए वे मरीज को नागपुर ले जाना चाहते थे। अस्पताल प्रबंधन ने इलाज का करीब 3 लाख 10 हजार रुपए का बिल दिया था जिसमें से 1 लाख 85 हजार रुपए जमा किए जा चुके थे। परिजनों का कहना था कि वे बाकी भुगतान के लिए रुकने को तैयार हैं लेकिन मरीज को नागपुर ले जाने के लिए डिस्चार्ज किया जाए। इसी बात को लेकर विवाद हुआ।हंगामे की सूचना पर बरगी विधायक नीरज सिंह CMHO डॉ. नवीन कोठारी और मदनमहल पुलिस मौके पर पहुंची। विधायक के हस्तक्षेप के बाद मरीज को डिस्चार्ज किया गया और परिजन उसे नागपुर ले गए। वहीं आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं मिलने को लेकर भी सवाल उठे। अस्पताल की CEO ने कार्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं होने की बात कही है। आदित्य हॉस्पिटल पहले भी विवादों को लेकर चर्चा में रह चुका है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच कर रहा है। जबलपुर जिले के ग्राम माला कलां में पुल के नीचे नाले में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर बेलखेड़ा और पाटन थाने की पुलिस पहुंची लेकिन घटनास्थल दोनों थाना क्षेत्रों की सीमा पर होने के कारण काफी देर तक अधिकार क्षेत्र को लेकर असमंजस बना रहा। बाद में सीमा स्पष्ट होने पर मामले की जांच पाटन थाना पुलिस को सौंप दी गई।पुलिस अब नवजात को वहां छोड़ने वाले की तलाश कर रही है। इसके लिए आसपास के गांवों में पूछताछ की जा रही है। साथ ही अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में हाल के दिनों में हुए प्रसव की जानकारी जुटाई जा रही है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल नवजात की पहचान और उसे वहां छोड़ने की वजह सामने नहीं आई है। पाटन पुलिस मामले की जांच कर रही है। जबलपुर के तिलहरी स्थित होटल विजन महल में मंगलवार रात शादी समारोह के दौरान आतिशबाजी से आग लग गई। बताया जा रहा है कि पटाखे की एक चिंगारी होटल की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे तक पहुंच गई जिससे वहां आग भड़क उठी। कमरे से धुआं और आग की लपटें उठती देख समारोह में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान शादी समारोह भी प्रभावित हुआ। होटल कर्मचारियों ने तुरंत पानी और फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। सूचना मिलने पर दमकल वाहन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गौरतलब है कि होटल विजन महल में इससे पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर आग लगने से होटल की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जबलपुर के बड़ी ओमती क्षेत्र की रहने वाली वैष्णवी ने अपने पति सोहिल सोनकर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। वैष्णवी के मुताबिक दोनों ने 24 दिसंबर 2024 को प्रेम विवाह किया था। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा लेकिन बाद में पति और ससुराल पक्ष की ओर से 25 लाख रुपए और जेवरों की मांग की जाने लगी। आरोप है कि परिवार की एफडी की जानकारी मिलने के बाद उसे और ज्यादा प्रताड़ित किया गया। यहां तक कि कई दिनों तक खाना नहीं दिया गया और एसिड डालने व जान से मारने की धमकी भी दी गई।वैष्णवी ने मामले में न्याय की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं परिवार ने भी अपनी बात रखते हुए लगाए गए आरोपों को लेकर पक्ष रखा है। मामले को लेकर परिवार ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है और निष्पक्ष जांच की मांग की है जबलपुर के लॉर्डगंज थाना क्षेत्र में विजय नगर स्थित आदि प्लाजा के सामने बुधवार को असली और संदिग्ध किन्नरों के बीच क्षेत्र में बधाई मांगने और वसूली को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और सड़क पर हंगामा शुरू हो गया। इसी दौरान किन्नर समाज के लोगों ने एक संदिग्ध युवक को खदेड़ा जिससे घबराकर वह अपनी जान बचाने के लिए पास के गहरे तालाब में कूद गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही डायल-112 और पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय नागरिकों और तैराकों की मदद से करीब 30 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। किन्नर समाज के लोगों ने युवक के पास चाकू होने की आशंका जताई थी लेकिन पुलिस की तलाशी में कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर विवाद के कारणों की जांच कर रही है। जबलपुर के माढ़ोताल थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोपेड सवार दो युवकों के पास से 32 लाख रुपए नकद बरामद किए। पकड़े गए युवकों की पहचान गोहलपुर निवासी आयुष ललवानी और पाटन निवासी शुभम कुशवाहा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों युवक इतनी बड़ी रकम के संबंध में संतोषजनक दस्तावेज नहीं दिखा सके। मामले में हवाला कारोबार की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने नकदी जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।