Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Nov-2026

जबलपुर। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में जबलपुर में भारत संविधान रक्षा मार्च का आयोजन किया गया जिसमें पूरे मध्यप्रदेश से वरिष्ठ नेताओं जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर भारतीय संविधान लोकतंत्र और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया। इस मार्च में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार विधायक लखन घनघोरिया पूर्व मंत्री तरुण भनोट कमलेश्वर पटेल राहुल सिंह और सज्जन सिंह वर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता एवं विधायक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही जबलपुर शहर जिला अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा और ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजय यादव के नेतृत्व में मंडलम व ब्लॉक अध्यक्षों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की।आयोजन के दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी देश के संविधान लोकतांत्रिक मूल्यों सामाजिक न्याय समानता और प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संवैधानिक व्यवस्था ने हर नागरिक को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीने का अवसर दिया है जिसकी रक्षा करना सभी का नैतिक और लोकतांत्रिक दायित्व है। पार्टी के अनुसार यह मार्च केवल एक आयोजन नहीं बल्कि संविधान बचाने लोकतंत्र को मजबूत करने और देश के भविष्य को सुरक्षित रखने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद के संगठन महामंत्री मिलिंद परांडे बुधवार को अपने एक दिवसीय प्रवास पर संस्कारधानी जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने धार्मिक शैक्षणिक और सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संतों युवाओं चिकित्सकों और प्रबुद्धजनों से भेंट कर हिंदू समाज की एकजुटता तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर बल दिया। प्रवास के तहत श्रीराम इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को परिषद की कार्यपद्धति उद्देश्यों और सेवा प्रकल्पों से अवगत कराते हुए युवाओं से राष्ट्र और समाज हित में आगे आने का आह्वान किया।इसके उपरांत मिलिंद परांडे ने अपोलो अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों के साथ बैठक की और उन्हें परिषद के सामाजिक व सांस्कृतिक सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। शाम को आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने हितचिंतक अभियान की रूपरेखा और लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए हिंदू समाज के अधिक से अधिक लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनकर सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों में सहयोग करने की अपील की। शादी समारोह के दौरान दहेज की मांग को लेकर हुए भारी विवाद का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता के अनुसार उनकी छोटी बेटी की शादी 24 नवंबर को बंधन बारात घर में तय थी जहां बारात पहुंचने पर द्वारचार के समय दूल्हा पक्ष ने सोने की चेन की मांग की। सम्मान बचाने के लिए लड़की पक्ष ने अंगूठी पहनाई लेकिन जयमाला के वक्त फिर चेन की जिद की गई और सोने की चेन देने के बाद ही जयमाला की रस्म पूरी हो सकी। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि खाना खाने के दौरान दूल्हे ने एसी की मांग करते हुए दुल्हन को परेशान किया और बहस बढ़ने पर दूल्हे की बड़ी बहन व अन्य परिजनों ने दुल्हन से गाली-गलौज मारपीट व अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि इस दौरान एक लाख रुपये नकद के साथ एसी फ्रिज और गाड़ी की मांग की गई तथा विरोध करने पर लड़के पक्ष के युवकों ने लड़की पक्ष के लोगों को चाकू मारने की धमकी भी दी। पीड़ित पिता ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराकर मामले में जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है। जबलपुर के गोहलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नर्मदा नगर में एक महिला द्वारा अपनी 10 वर्षीय बेटी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतकों की पहचान अंजना कुशवाहा और उनकी बेटी मुस्कान के रूप में हुई है। दोनों के शव कमरे में फंदे पर लटके मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।मृतका की भाभी दीपिका पटेल ने पति मनीष कुशवाहा पर मारपीट मानसिक प्रताड़ना और अन्य महिला से अवैध संबंध के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों के अनुसार अंजना सिलाई का काम कर घर चलाती थीं लेकिन पति के व्यवहार से परेशान थीं। गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट जब्त किया गया है और मर्ग कायम कर सुसाइड नोट व परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की जांच व कार्रवाई की जा रही है। जबलपुर। गोकलपुर क्षेत्र की एक 28 वर्षीय महिला ने अमन कुमार विश्वकर्मा और उसके भाई अभिषेक विश्वकर्मा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती आवेदन सौंपकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि पूर्व विवाह के तलाक प्रकरण के दौरान उसकी अमन से पहचान हुई जिसने शादी का आश्वासन देकर करीब चार वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए और बाद में प्रताड़ना मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। महिला के अनुसार बाद में दोनों ने विवाह भी किया लेकिन करीब एक सप्ताह बाद अमन उसे छोड़कर चला गया और साथ रखने से मुकर गया। शिकायत में अमन के भाई अभिषेक पर भी धक्का-मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए चैट कॉल रिकॉर्डिंग व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य प्रस्तुत करने की बात कही गई है जिस पर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।