Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Nov-2026

पीएम मोदी पूरी दुनिया में लोकप्रिय नेता : सीएम धामी एक निजी एजेंसी के ताजा सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एशिया का प्रभावशाली नेता बताए जाने के दावे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता केवल एशिया तक सीमित नहीं है बल्कि पूरी दुनिया में उनके नेतृत्व और कार्यों को सराहा जाता है। गुरुपर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना भी की।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। देश की विकास यात्रा को नई दिशा मिली है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण हुई है।गुरुपर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि देश को लंबे समय तक उनका मार्गदर्शन मिलता रहे। उन्होंने कामना की कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकास और समृद्धि की दिशा में निरंतर आगे बढ़ता रहे। गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती एंकर – संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश लेकर निकली समरसता संदेश यात्रा का उत्तराखंड में भव्य स्वागत किया गया। कुल्हाल से देहरादून तक यात्रा के पहुंचने पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने संत रविदास जी के विचारों के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी यात्रा का स्वागत किया।संत रविदास जी की वाणी में समानता और मानवता का संदेश है। इसी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकली समरसता संदेश यात्रा ने उत्तराखंड में सामाजिक एकता का संदेश दिया। कुल्हाल से शुरू हुई यात्रा हरबर्टपुर सहसपुर सेलाकुई झाझरा और प्रेमनगर होते हुए देहरादून पहुंची। अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख - उत्तरकाशी जनपद के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख जताया है। साथ ही प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भी भरोसा दिया है। वहीं राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश भी मुख्यमंत्री की तरफ से दिए गए हैं। दूसरी तरफ देर रात को पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर प्रभावितों की मदद करने और आपदा मोचन फंड की धनराशि को बढ़ाने की मांग की है।मोरी के पवाणी गांव में लगी भीषण आग से कई परिवार बेघर हो गए हैं। घटना के बाद मुख्यमंत्री ने प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। संविधान दिवस पर खुलेगा भाजपा चुनाव कार्यालय उत्तराखंड में आगामी चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि 26 तारीख को संविधान गौरव दिवस के अवसर पर पार्टी अपने प्रदेश चुनाव कार्यालय का विधिवत शुभारंभ करने जा रही है।​कुंदन परिहार के अनुसार सुबह बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद हवन-यज्ञ के साथ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया जाएगा। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट प्रदेश प्रभारी सह-प्रभारी सहित पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। उत्तराखंड को फ़िल्म निर्माण में मिलेगी नई रफ़्तार उत्तराखंड के फिल्म जगत और उभरते कलाकारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। देवभूमि की प्रतिभाओं को अब अपनी कला निखारने और फिल्म निर्माण की तकनीकी बारीकियों के लिए मुंबई या दक्षिण भारत का रुख नहीं करना पड़ेगा। देहरादून के नथनपुर स्थित रिंग रोड पर एक आधुनिक निजी फिल्म स्टूडियो का शुभारंभ किया गया है। प्रवासी उत्तराखंडी प्रसिद्ध उद्योगपति और अभिनेता देव रतूड़ी ने अपने गृह राज्य में इस अत्याधुनिक स्टूडियो की नींव रखी है। इस मौके पर देव रतूड़ी ने प्रदेश सरकार की फिल्म नीति की जमकर सराहना करते हुए कहा कि 50 प्रतिशत सब्सिडी और सिंगल विंडो सिस्टम की वजह से आज उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर फिल्मों का निर्माण हो रहा है जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार और मंच मिल रहा है। चुनाव से पहले 10-10 हजार देने को बताया गेम चेंजर का फॉर्मूला उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से घोषित बैणी-भुली योजना को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर चुनावी लाभ लेने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और अन्य नेताओं की मौजूदगी में आयोजित प्रेस वार्ता में हरीश रावत ने कहा कि योजना के तहत एनआरएलएम आजीविका मिशन से जुड़ी करीब 5 लाख 23 हजार महिलाओं को चुनाव से पहले 10 हजार और चुनाव के बाद 10 हजार रुपये देने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि फिलहाल योजना का कोई शासनादेश जारी नहीं हुआ है। कैबिनेट मंत्री द्वारा इसे गेम चेंजर बताने पर रावत ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार पांच साल जनता के लिए काम करने के बजाय चुनाव के समय अलग-अलग वर्गों के खातों में पैसा डालकर चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण और किसानों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए।