Notice: A session had already been started - ignoring session_start() in D:\Inetpub\vhosts\emstv.in\httpdocs\library\autoloader.php on line 2
 Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
क्षेत्रीय
25-Nov-2026

बिलासपुर जिले के तखतपुर में सरकारी जमीन पर मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतर आए। घटना में कई लोग घायल हुए हैं जबकि महिलाओं के साथ अभद्रता और मारपीट के आरोप भी लगाए गए हैं। पूरा मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के जुनापारा चौकी अंतर्गत सफरीभाठा गांव का है। बताया जा रहा है कि सरकारी जमीन पर मवेशी चराने को लेकर विवाद शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। घटना में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की सूचना के बाद जुनापारा चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग अपराध दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है। पेंड्रावन जलाशय के कैचमेंट एरिया में लाइमस्टोन खनन की लीज को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे किसान विरोधी और उद्योगपतियों के हित में काम करने वाली सरकार बताया है। पत्रकार वार्ता में बघेल ने कहा कि करीब 117 साल पुराने पेंड्रावन जलाशय के लिए ग्रामीणों ने अपनी जमीन और बस्ती तक छोड़ दी थी। ग्रामीणों की शर्त थी कि जलाशय का नाम गांव के नाम पर रखा जाए। बघेल ने दावा किया कि कैचमेंट एरिया में लाइमस्टोन होने के कारण लंबे समय से सीमेंट कंपनियों की नजर इस क्षेत्र पर रही है। पूर्व CM के मुताबिक पहले भी खनन लीज की कोशिश हुई थी लेकिन किसानों के आंदोलन के बाद इसे निरस्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान खनिज मंत्री रहते उन्होंने इस प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ने दिया। बघेल ने दावा किया कि जल संसाधन विभाग और डैम सेफ्टी बोर्ड की रिपोर्ट में कैचमेंट एरिया में खनन को बांध की सुरक्षा और सिंचाई के लिए खतरा बताया गया है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद मौजूदा सरकार ने दोबारा खनन की लीज दे दी। भूपेश बघेल ने सवाल उठाया कि जिस जलाशय पर कई गांवों की सिंचाई निर्भर है उसके कैचमेंट एरिया में उत्खनन की अनुमति क्यों दी गई। उन्होंने सरकार पर किसानों के हितों की अनदेखी कर उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सियासत तेज हो गई है। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस ने रायपुर के राजीव भवन में कंट्रोल रूम और किसान हेल्प डेस्क शुरू की है। किसान धान खरीदी रकबा सत्यापन और टोकन से जुड़ी शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 0771-4500780 पर दर्ज करा सकते हैं। कांग्रेस की इस पहल पर भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास किसानों की समस्याओं के समाधान का कोई विजन नहीं है। अजय चंद्राकर ने भूपेश सरकार के कार्यकाल में धान खरीदी की कथित अव्यवस्थाओं और धान तस्करी को लेकर भी सवाल उठाए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा विधायक के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने भाजपा नेताओं को किसानों के खेतों में जाकर जमीनी स्थिति देखने की नसीहत दी। बैज ने बारिश से धान खराब होने का दावा करते हुए प्रभावित किसानों का कर्ज माफ करने और उन्हें मुआवजा देने की मांग सरकार से की है।