अंतर्राष्ट्रीय
खरना के दिन व्रती महिलाओं द्वारा बंद कमरे में व्रत खोलने के पीछे क्या है वजह ? देखिए एक खास रिपोर्ट एंकर लोक आस्था के महापर्व छठ के दूसरे दिन खरना की परंपरा बेहद खास होती है। इस दिन व्रती महिलाएं गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण करती हैं जिसके बाद 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास शुरू होता है। व्रती महिलाओं के अनुसार खरना का प्रसाद हमेशा बंद कमरे में एकांत में ग्रहण किया जाता है। इसके पीछे मुख्य वजह पूर्ण एकाग्रता है। मान्यता है कि भोजन करते समय किसी की भी आवाज या टोकने का स्वर कान में पड़ने से साधना खंडित हो सकती है। साथ ही शांत माहौल में प्रसाद खाने से अगले दो दिनों के कठिन व्रत के लिए मानसिक और शारीरिक ऊर्जा मिलती है देखिए एक खास रिपोर्ट......