Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
16-Nov-2026

खेतों में पहुंचे कलेक्टर ट्रैक्टर पर बैठकर देखा पराली प्रबंधन रायसेन में पराली प्रबंधन की हकीकत जानने के लिए कलेक्टर रोहित सिसोनिया खुद खेतों में पहुंचे। यहां उन्होंने ट्रैक्टर पर सवार होकर पराली प्रबंधन की प्रक्रिया देखी।आधुनिक कृषि यंत्रों के कामकाज का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों और पराली एग्रीगेटर्स से चर्चा कर फसल अवशेषों के उचित प्रबंधन की जानकारी ली।कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने ग्राम पैमत और चांदना पहुंचकर पराली प्रबंधन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने खेतों में उपयोग किए जा रहे हार्वेस्टर स्लाइसर रेकर और बेलर सहित विभिन्न आधुनिक कृषि यंत्रों को देखा। महापर्व छठ सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। भोपाल के शीतलदास की बगिया कमला पार्क सहित विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। व्रतियों ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को जल और गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन हुआ। 17 से 20 नवंबर तक शास्त्री की श्रीराम कथा होगी प्रतापगढ़ जिले के कुंडा के बेंती में 17 से 20 नवंबर तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा होगी। आयोजन के लिए करीब 1000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। कथा क्षेत्र को 9 सेक्टर और 7 जोन में बांटा गया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कथा को जनसमर्थन जुटाने का तरीका बताया है। दिलजीत दोसांझ ने राहत इंदौरी का शेर पढ़ा पंजाबी सिंगर एक्टर दिलजीत दोसांझ RDX विस्फोट की धमकियों के बावजूद रविवार को इंदौर पहुंचे। उन्होंने यहां शाम 7:50 बजे 45 फीट ऊंचे एलिवेटर से मंच पर जय श्री महाकाल के जयकारे के साथ एंट्री ली।धमकियों का जवाब भी उन्होंने मंच से दिया। दिलजीत बोले कि मेरे इंदौर आने और कार्यक्रम को रोकने की कई कोशिशें की गईं। ये महाकाल की धरती है और यहां आने से हमें कोई नहीं रोक सकता। हम पहले भी नहीं डरे थे और आज भी नहीं डरते। आपकी ताकत ही हमें यहां तक लेकर आई है। उन्होंने मशहूर शायर राहत इंदौरी का शेर पढ़ा- अगर खिलाफ हैं होने दो जान थोड़ी है। ये सब धुआं है कोई आसमान थोड़ी है। सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में। किसी के बाप का हिन्दोस्तान थोड़ी है। जबलपुर-उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15°C से नीचे मध्य प्रदेश में सर्दी का असर बढ़ गया है। रात और सुबह के समय तेज ठंड पड़ रही है। इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। वहीं जबलपुर उज्जैन समेत 16 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे रहा। मौसम केंद्र (IMD) के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवातीय गतिविधि) बनी हुई है। इसके असर से प्रदेश में बारिश हो सकती है। 17 नवंबर को यह पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म (प्रचंड चक्रवाती तूफान) में तब्दील हो सकता है।