Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Nov-2026

सिद्धांत बड़ौनी की गिरफ्तारी के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने देहरादून में एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।बजरंग दल के प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने पुलिस पर सिद्धांत बड़ौनी के साथ थाने में बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि यदि सिद्धांत दोषी हैं मध्य प्रदेश के रीवा से सांसद जनार्दन मिश्रा के सार्वजनिक मंच से किसानों को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद पूरे देश के किसानों में आक्रोश देखा जा रहा है। उत्तराखंड में भी किसान संगठनों का विरोध और बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के बयान को लेकर कड़ी आपत्ति जताई गई है। राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के प्रवक्ता अरुण शर्मा ने बीजेपी सांसद के किसानों को लेकर दिए बयान पर भारी आक्रोश जताया और कहा कि एक ओर जहां किसान देश को पाल रहा है वहीं बीजेपी सांसद उनको नकारा बता रहे हैं जो कि बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का भी जिक्र करते हुए कहा कि एक ओर जहां उन्होंने देश में जय जवान जय किसान का नारा दिया था तो वहीं इसके ठीक उलट बीजेपी सांसद किसानों और उसकी मेहनत का अपमान करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में यह भी कहा कि जल्द ही वे दिल्ली पहुंचकर उनके आवास के बाहर धरना देंगे और किसान की ताकत का एहसास कराएंगे। हल्द्वानी में नाबालिग लड़की के साथ एबीवीपी नेता धीरज बिष्ट और अन्य साथियों के सामूहिक दुषकर्म करने के आरोप लगे हैं जिसके बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की तरफ़ से कड़ा विरोध शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून के कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में एनएसयूआई ने प्रेस वार्ता कर कड़े शब्दों में भाजपा सरकार की निंदा की। इस बीच डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है और इससे उत्तराखण्ड की जनता बहुत दुखी है। साथ ही उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अब भाजपा महिला मोर्चा की सभी कार्यकत्रियां क्यों धीरज बिष्ट के खिलाफ प्रदर्शन नहीं कर रही है जबकि जिस भाजपा कार्यकत्री की आत्मा जिंदा है उसे भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामना चाहिए। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर उत्तराखंड की सियासत एक बार फिर गरमा गई है. लैंसडाउन से भाजपा विधायक महंत दिलीप रावत द्वारा अंकिता भंडारी के परिजनों को सरकार की ओर से दी गई आर्थिक सहायता वापस करने संबंधी बयान पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। अब उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने इस बयान को लेकर लैंसडाउन की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.लैंसडाउन के यूकेडी नेता कुलदीप रावत ने विधायक के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है कि क्षेत्र की जनता ने ऐसे विधायक को चुनकर विधानसभा भेजा जिसने अपने बयान से न केवल अंकिता के परिजनों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई बल्कि पूरी लैंसडाउन विधानसभा का सिर भी शर्म से झुका दिया हैं l पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आज मसूरी के एक होटल के सभागार में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया इस दौरान उन्होंने मसूरी में आयोजित होने वाली अल्ट्रा मैराथन दौड़ की पोशाक का अनावरण किया इस दौरान उन्होंने मसूरी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वार्ता की और सभी को एकजुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की l पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड की भाजपा सरकार यहां की बहुमूल्य संपत्तियों को पूंजी पतियों को कौड़ियों के भाव में बेच रही है और जब विपक्ष के लिए आवाज उठाता है तो भाजपा द्वारा उसका विरोध किया जाता है उन्होंने कहा कि आज जाम के कारण पर्यटक और स्थानीय लोग परेशान है दिल्ली से देहरादून एक्सप्रेसवे बना दिया जाता है लेकिन शहर की आंतरिक सड़कों को विकसित नहीं किया जाता है ऐसे में लाखों की संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करते हैं और दिल्ली से देहरादून दो से तीन घंटे में पहुंच जाते हैं लेकिन देहरादून से निकलने में उन्हें घंटो लग जाते हैं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण शर्मा ने देहरादून में प्रेस वार्ता कर पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लॉक स्थित इंदिरापुरी इंटर कॉलेज के प्रबंधक पर गंभीर आरोप लगाए। शर्मा का आरोप है कि कॉलेज के खातों से नियमों के विरुद्ध कभी एक लाख कभी दो लाख कभी चार लाख रुपये निकाले गए जिसके प्रूफ RTI में मिले हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे इंटर कॉलेज के महावीर सिंह बिष्ट के खाते में मजदूर दिखाकर पैसे भेजे गए। संगठन ने इसकी सही जांच कर दोषियों को जेल भेजने की मांग की है। शर्मा ने कहा कि अगर शिकायतकर्ता गलत है तो उसे भी जेल भेजा जाए लेकिन उनके अनुसार कागज बिल्कुल सही हैं। उन्होंने जांच अधिकारी पर भी सांठ-गांठ कर प्रबंधक को बचाने का आरोप लगाया।