Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Nov-2026

तीन किलोमीटर के दायरे में दो थाने 8 महीने में दूसरी बड़ी चोरी से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल गुदमा में मैंगनीज खनन के खिलाफ लामबंद हुए ग्रामीण सरपंच और जनपद सदस्य ने भी जताया विरोध बिरसा मुंडा जयंती पर नौ दिन तक मनेगा जनजातीय गौरव दिवस 14 नवंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम मलाजखंड थाना अंतर्गत पोनी मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित प्रसिद्ध बंजारी माता मंदिर में एक बार फिर चोरी की घटना सामने आने से क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। धार्मिक आस्था के इस प्रमुख केंद्र को चोरों ने एक ही वर्ष में दूसरी बार निशाना बनाया है। हैरानी की बात यह है कि बिरसा तहसील के मलाजखंड क्षेत्र में लगभग तीन किलोमीटर के दायरे में दो थाने होने के बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे बेखौफ होकर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम नागरिकों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार 24 मार्च 2026 की रात बंजारी माता मंदिर में हुई चोरी की घटना में लगभग 14 लाख रुपये के कीमती आभूषण चोरी हुए थे। उस घटना की यादें अभी धुंधली भी नहीं हुई थीं कि 13 नवंबर की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक बार फिर मंदिर में प्रवेश कर माता रानी को चढ़ाया गया लगभग 50 हजार रुपये का कीमती श्रृंगार चोरी कर लिया। लगातार दूसरी वारदात ने मंदिर समिति श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को झकझोर कर रख दिया है। जंगलों की जमीन पर खनन की तैयारी और ग्रामीणों के विरोध के बीच एक बार फिर बैहर क्षेत्र में जल जंगल और जमीन का मुद्दा गरमा गया है। कभी बॉक्साइट तो अब मैंगनीज खनन को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी खुलकर सामने आने लगी है। उकवा के समीप गुदमा ग्राम पंचायत में 12 नवंबर को आयोजित मैंगनीज खनन की पर्यावरणीय जनसुनवाई में ग्रामीणों ने शामिल होने के बजाय विरोध का रास्ता चुना। सरपंच जनपद पंचायत सदस्य और ग्रामीणों ने जनसुनवाई का बहिष्कार कर खनन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े किए। ग्रामीणों के विरोध को बैहर विधायक संजय उइके का भी समर्थन मिला। नतीजतन अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित जनसुनवाई स्थानीय विरोध के बीच प्रभावहीन नजर आई। ग्रामीणों का आरोप है कि जिनकी जमीन और पर्यावरण पर खनन का सीधा असर पडऩा है उन्हीं को विश्वास में लिए बिना पूरी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर भाजपा जिले में नौ दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी। 14 नवंबर से शुरू होने वाले आयोजनों की शुरुआत महापुरुषों की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान और दीप प्रज्ज्वलन से होगी। वहीं 15 नवंबर को बैहर में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी वर्ष 2021 से प्रतिवर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मना रही है। इस वर्ष भी नौ दिनों तक विभिन्न रचनात्मक और जनसंपर्क आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर आदित्य सिंह ने 13 नवंबर को किरनापुर विकासखंड के पूर्व नक्सल प्रभावित ग्राम मेंढरा भक्कूटोला साकरीटोला और सिरका का भ्रमण कर प्रस्तावित विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। ग्राम बोरवन में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मलय जैन ने ग्रामीणों से चर्चा की। चारों गांवों के ग्रामीणों ने बताया कि रोजगार के लिए उन्हें हैदराबाद नागपुर जाना पड़ता है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि वीबी-जीराम जी योजना के तहत प्रत्येक जॉब कार्डधारी को वर्ष में कम से कम 150 दिनों का रोजगार गांव में ही उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि 330 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलने से ग्रामीणों को रोजगार के लिए परिवार छोडकऱ बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।