Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
14-Nov-2026

सीएम बोले- नंबर-1 दुग्ध उत्पादक राज्य बनना हमारा लक्ष्य ग्वालियर के कुलैथ में आयोजित पशुपालन सम्मेलन सह पशु मेले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। उन्होंने कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान किसानों और पशुपालकों पर पुष्पवर्षा कर उनका सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन और संबल योजना के हितग्राहियों के खातों में 382 करोड़ रुपए से अधिक की राशि ट्रांसफर की। उन्होंने पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया। जीतू बोले- डंडे कम चलाओ हमारी सरकार आने वाली है रतलाम के सातरुंडा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पुतला जलाने के दौरान कांग्रेसियों और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। पुलिस पुतला छीनने और आग बुझाने के लिए बाल्टियां लेकर दौड़ती रही।इसी बीच कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस से कहा- थोड़े डंडे कम चलाओ हमारी सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि सीएम पुतले जलाने जैसे काम करेंगे तो विरोध में पुतले भी जलाए जाएंगे। पटवारी ने किसानों के मुद्दे पर भाजपा को घेरते हुए सांसद के बयान पर सवाल उठाए और कहा कि किसानों को बिजली पानी और यूरिया तक समय पर नहीं मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री के बंगले के सामने फायरिंग टीकमगढ़ के सिविल लाइन रोड पर केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार के बंगले से महज 50 मीटर दूर बदमाशों ने हवाई फायरिंग की। कार पर बैठकर रील बनाई और दूसरे युवक ने बंदूक से गोली चलाई। घटनास्थल के पास पुलिस लाइन और चाट चौपाटी भी है जहां बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कार पर बैठे युवक की पहचान रमन यादव के रूप में हुई है जिस पर पहले से तीन केस दर्ज हैं। फायरिंग करने वाले दूसरे युवक की पहचान की जा रही है। ऑक्सीजन टैंकर में धमाका ट्रक के उड़े परखच्चे ग्वालियर के पिंटू पार्क इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार को ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में भीषण विस्फोट हो गया। शिवा कंप्रेस्ड एयर प्रोडक्ट फैक्ट्री में हुए धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री परिसर में खड़े ऑक्सीजन टैंकर में विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि टैंकर और पास खड़े ट्रक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई। शराब के पैसे नहीं देने पर युवक की पीटकर हत्या भिंड में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी अपनी पत्नी और साथियों के साथ हथियार लेकर युवक पर कुल्हाड़ी रॉड लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बेटे को बचाने आई मां को भी पीटा। बढ़ी ठंड भोपाल-इंदौर पचमढ़ी से भी सर्द पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी साफ दिखने लगा है। प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह धुंध छाने लगी है। बीती रात राज्य के 20 शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क गया।मौसम केंद्र (IMD) के आंकड़ों के मुताबिक कटनी का करौंदी 10.6 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी (12.6°C) से ज्यादा ठंड इंदौर (11.1°C) और भोपाल (12.2°C) में दर्ज की गई है।