कब्रिस्तान में जेवर बांटते 5 अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार ग्वालियर शहर में देवी-देवताओं के दिव्य दर्शन और अंधविश्वास का डर दिखाकर बुजुर्ग महिला से सोने के जेवर ठगने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मुरार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी 5 आरोपियों को शुक्रवार को एक कब्रिस्तान की झाड़ियों से गिरफ्तार किया। आरोपी वहां छिपकर ठगी के जेवरों का बंटवारा कर रहे थे। प्रोजेक्ट में तीसरी बार संशोधन नया प्रस्ताव केंद्र को भेजा चंबल अंचल के लिए महत्वाकांक्षी अटल प्रोग्रेस-वे (चंबल एक्सप्रेस-वे) प्रोजेक्ट का स्वरूप फिर बदलने जा रहा है। यह प्रोग्रेस-वे सिक्सलेन का नहीं होगा बल्कि यह फोरलेन का बनाया जाएगा। इसके रूट में भी तीसरी बार बदलाव किया गया है। अब इसे राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से जोड़ने की जगह सवाई माधोपुर क्षेत्र के लबान में जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव के निर्देश पर एनएचएआई ने संशोधित अलाइनमेंट की डीपीआर तैयार कर केंद्र सरकार को भेज दी है। अमूल के बाद सांची दूध भी ₹4 महंगा मध्यप्रदेश में सांची का पैक्ड दूध 4 रुपए प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। नई दरें 14 नवंबर यानी शनिवार से लागू होंगी। भोपाल के अलावा इंदौर उज्जैन ग्वालियर जबलपुर और बुंदेलखंड के दुग्ध संघों ने भी कीमतें बढ़ाई हैं। दिलजीत के कॉन्सर्ट की सुरक्षा करेंगे 500 जवान इंदौर में 15 नवंबर की शाम पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के नाम होगी। उनके लाइव कॉन्सर्ट को लेकर शहर में तैयारियां चल रही हैं लेकिन लगातार मिल रही बम धमकियों ने पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। एमपी में 15 नवंबर के बाद और बढ़ेगी सर्दी जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। बीती रात भोपाल इंदौर समेत 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे रहा। IMD (मौसम केंद्र) की मानें तो अगले 5 दिन में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री और लुढ़केगा।