Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Nov-2026

CM बोले-आदिवासियों ने अंग्रेजों के साथ मुगलों से लड़ाई लड़ी मध्य प्रदेश में शनिवार से तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया जा रहा है। क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर कार्यक्रमों की शुरुआत 14 नवंबर को जबलपुर से हुई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जबलपुर पहुंचने के बाद अधारताल स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके भी उनके साथ मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री गैरीसन मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आदिवासियों ने केवल अंग्रेजों से ही नहीं बल्कि मुगलों से भी लड़ाई लड़ी। उन्होंने स्वधर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए संघर्ष किया। हमारे पास ऐसे आदिवासी नायकों की लंबी श्रृंखला है जिन्होंने देश की स्वतंत्रता और अपनी पहचान के लिए लड़ाई लड़ी। शर्म करो...फोन टैपिंग बंद करो जवाबदेही दो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फोन टैपिंग के आरोप लगाए जाने के बाद मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। इसी मुद्दे को लेकर शनिवार को भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय (PCC) के सामने महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बोरासी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने फोन टैपिंग बंद करो शर्म करो और जवाबदेही चाहिए जैसे नारे लगाकर अपना आक्रोश जताया। दिवाली मिलन के बहाने नकुल नाथ का शक्ति प्रदर्शन पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे और छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुलनाथ शनिवार को भोपाल में दिवाली मिलन समारोह के जरिए समर्थकों के बीच अपनी सक्रियता दिखाई। कमलनाथ के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में समर्थकों की भारी भीड़ जुटी है। दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह भी मौजूद हैं। एयरपोर्ट पर नकुलनाथ के स्वागत के लिए पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ‘हमारा सीएम कैसा हो नकुल भैया जैसा हो’ के नारे लगाए। एक समर्थक ने नकुलनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई। SDO के पास 3 करोड़ का सोना 26 लाख कैश सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के SDO संजीव शर्मा के छिंदवाड़ा और पचमढ़ी स्थित ठिकानों पर शनिवार सुबह लोकायुक्त ने छापा मारा। अब तक 26 लाख रुपए कैश 2.5 किलो सोना (कीमत 3.50 करोड़ रुपए) 1.6 किलो चांदी (कीमत 2.94 लाख रुपए) और दो होटल-रिसॉर्ट समेत करीब 7 करोड़ 60 लाख रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है। दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट कल 7.17 करोड़ के टिकट बिके पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट रविवार को इंदौर में होगा। लगातार मिल रही बम ब्लास्ट की धमकियों के बावजूद आयोजन तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।बायपास स्थित C-21 एस्टेट के 4 लाख वर्गफीट के मैदान में भव्य स्टेज तैयार किया जा रहा है। शो को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है। अब तक 25 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं जिनकी कुल कीमत 7.17 करोड़ रुपए है। दिलजीत दोसांझ शनिवार शाम को प्राइवेट जेट से इंदौर पहुंचे। वह रेडिशन होटल में रुके हैं।