ट्रेंडिंग
भोपाल। राजधानी भोपाल में शीतलदास की बगिया प्रेमपुरा घाट 5 नंबर स्थित छठ घाट सहित सभी घाटों पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। छठ महापर्व पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी यानी डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। भोपाल के सभी घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और छठी मैया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस मौके पर 5 नंबर स्थित छठ घाट पर श्रद्धालुओं के बीच विधायक भगवानदास सबनानी कांग्रेस नेता पीसी शर्मा सहित कई गणमान्य नेता भी मौजूद रहे और सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं दीं।