Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Nov-2026

कार-बाइक की भीषण टक्कर पांच घायल एक की हालत गंभीर तामिया में गूंजा जनजातीय गौरव भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन पांढुर्णा को मिली बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स की सौगात सांसद ने किया लोकार्पण ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत पुलिया के नीचे दबा मिला शव छोटे तालाब में महिलाओं ने सूर्यदेव को दिया अर्घ्य ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत पुलिया के नीचे दबा मिला शव अमरवाड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम खामी में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की ओर जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से 23 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम खामी निवासी प्रयान्स पिता प्रकाश मर्सकोले के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार युवक ट्रैक्टर में इंजन लेकर खेत जा रहा था। इसी दौरान नदी के पास रिवर्स लेते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में युवक उसके नीचे दब गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अमरवाड़ा अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बायपास पर रफ्तार का कहर ट्रक चालक की मौत तीन घायल छिंदवाड़ा/हर्रई बायपास पर रविवार को करन पेट्रोल पंप के पास आइसर वाहन और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चालक रविन्द्र सिंह कोडर निवासी ललितपुर (उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में आइसर वाहन का चालक और ट्रक में सवार दो लोग शामिल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को सिविल अस्पताल हर्रई पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलने पर हर्रई पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक चालक के मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। छोटे तालाब में महिलाओं ने सूर्यदेव को दिया अर्घ्य उत्तर भारतीय एकता मंच द्वारा छोटे तालाब में छठ पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने पानी में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि एवं पति की लंबी आयु की कामना की। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल रहा। तामिया में गूंजा जनजातीय गौरव भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर रविवार को तामिया के शासकीय सांदीपनि विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह महापौर विक्रम अहके शेषराव यादव एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। समारोह में जनजातीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित लोकनृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। जनजातीय देवस्थलों के पंडा-पुजारियों भूमका स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बादल भोई के वंशजों तथा मेधावी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। पांढुर्णा को मिली बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स की सौगात सांसद ने किया लोकार्पण पांढुर्णा शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में 62.75 लाख रुपये की लागत से बने क्रांतिसूर्य भगवान बिरसा मुंडा कॉम्प्लेक्स का रविवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने लोकार्पण किया। इस दौरान कॉम्प्लेक्स के सामने स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। कार्यक्रम में दुकानदारों को दुकानों की चाबियां सौंपी गईं। सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के उन वीर सपूतों को सम्मान दिया जा रहा है जिन्हें इतिहास में उचित स्थान नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का बलिदान और संघर्ष हमेशा याद किया जाएगा। वृक्षों और नदियों से आत्मीय संबंध बनाएं प्रकृति संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी : पंडित रविकांत शास्त्री भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं उनके परिवार द्वारा आयोजित मां नर्मदा चिंतन ज्ञान यज्ञ के पांचवें दिन कथा व्यास पंडित रविकांत शास्त्री ने वृक्षों और नदियों की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमें प्राणवायु छाया और फल देने के साथ पर्यावरण का संतुलन बनाए रखते हैं। नदियां भी केवल जल का स्रोत नहीं बल्कि जीवनदायिनी शक्ति हैं। मां नर्मदा की पूजा के साथ उनके अस्तित्व और पवित्रता का सम्मान करना भी जरूरी है। श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह आयोजित कलाकारों और पदाधिकारियों का हुआ सम्मान शहर के निजी लॉन में रविवार को श्री रामलीला मंडल का दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मंडल के कोषाध्यक्ष सुभाष साहू ने वर्ष 2026 में आयोजित रामलीला मंचन का आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। इसके बाद मंडल के कलाकारों और पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना विजय पांडे विजय झांझरी सहित मंडल के पदाधिकारी कलाकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।