एयर होस्टेस वर्षा की धारदार हथियार से हत्या पीठ पर किए चार वार बोंडरानी में वैनगंगा नदी तट पर घूमने गई थी महिला बाघ दिखा वीडियो हुआ वायरल फिर भी नहीं जागा सिस्टम रेल की रफ्तार ने छीनी बाघ शावक की जिंदगी बिरसा क्षेत्र में फिर मलेरिया का कहर 15 दिन में 100 से ज्यादा मरीज पॉजिटिव मासूमों की सेहत पर मंडरा रहा खतरा . महाराष्ट्र की सीमा से लगे बालाघाट जिले के खैरलांजी थाना क्षेत्र के समीप महाराष्ट्र के दौनीवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम बोंडरानी में वैनगंगा नदी के तट पर एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां घूमने गई 35 वर्षीय एयर होस्टेस वर्षा तुरकर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। महिला के शरीर विशेषकर पीठ पर धारदार हथियार से चार वार किए जाने की जानकारी सामने आई है। वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शुरुआती तौर पर लूटपाट के बाद हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल लोगों की भूमिका का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। मृतका की पहचान वर्षा तुरकर पति समर सैयद (35) निवासी पुणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। वर्षा पेशे से एयर होस्टेस थी और वर्ष 2024 में समर सैयद के साथ प्रेम विवाह करने के बाद पुणे में रह रही थी। उसकी ढाई साल की एक बेटी भी है। दीपावली पर्व के अवसर पर वह अपनी बेटी के साथ मायके किन्ही आई हुई थी। इसी दौरान 14 नवंबर की शाम वह अपने परिचित रितेश अग्रवाल निवासी गोंदिया के साथ घूमने के लिए महाराष्ट्र के बोंडरानी स्थित वैनगंगा नदी तट पर पहुंची थी। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि शाम की यह सैर उसके जीवन की आखिरी यात्रा साबित होगी। जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा के दावे अपनी जगह हैं लेकिन जब उनकी मौजूदगी के संकेत मिलने के बावजूद जान नहीं बचाई जा सके तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। कटंगी में बाघ शावक की रेल हादसे में मौत ने वन्यजीव संरक्षण की जमीनी हकीकत उजागर कर दी है। हैरानी यह कि हादसे से एक दिन पहले ही इसी इलाके में रेलवे पटरी के किनारे घूमते बाघ का वीडियो वायरल हुआ था। बावजूद इसके अगले दिन मालगाड़ी की चपेट में आकर करीब तीन वर्षीय बाघ शावक की मौत हो गई। हादसे के बाद उसकी मां बाघिन घटनास्थल के आसपास दहाड़ती रही। सवाल है कि जब बाघ की मौजूदगी के संकेत पहले ही मिल चुके थे तब सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम क्यों नहीं उठाए गए? वन्यजीवों के लिए जंगलों का सिमटना और प्राकृतिक रहवास में बढ़ता मानवीय हस्तक्षेप पहले से चुनौती बना हुआ है। अब जंगलों के बीच से गुजरती रेल पटरियां भी उनके लिए जानलेवा साबित हो रही हैं। बैगा आदिवासी अंचल बिरसा में एक बार फिर संक्रामक बीमारी का खतरा मंडराने लगा है। इस बार मलेरिया संक्रमण के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। हालात यह हैं कि बीते 15 दिनों में अकेले सोनगुड्डा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 100 से अधिक मरीज मलेरिया पॉजिटिव मिले हैं। बिठली सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में सामने आए मरीजों की संख्या अलग है। सबसे ज्यादा चिंता बच्चों के संक्रमित होने को लेकर है। जिस अंचल ने कुछ माह पहले ही संक्रामक बीमारियों के कारण कई मासूमों को खोने का दर्द झेला है वहां मलेरिया के बढ़ते मामले पुराने जख्मों को फिर हरा कर रहे हैं। सामाजिक एकजुटता शिक्षा को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को संगठन से जोडऩे के उद्देश्य से मां कर्मा तेली साहू समाज ने अपनी गतिविधियों को विस्तार देने की तैयारी शुरू कर दी है। समाज के संगठन को मजबूत बनाने के साथ शिक्षा सामाजिक भवन निर्माण प्रतिभाओं के सम्मान और समाज के आराध्यों की पहचान को लेकर रविवार को आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। खास बात यह है कि समाज की ओर से 100 बच्चों को निशुल्क कोचिंग देने की पहल शुरू की गई है जिसके तहत अब तक 56 बच्चों का पंजीयन हो चुका है। मां कर्मा तेली साहू समाज की बैठक रविवार को आंबेडकर चौक स्थित इंदौर एकेडमी में आयोजित की गई। समाज की आराध्य माता कर्मा और संत जगनाड़े महाराज की पूजा-अर्चना कर बैठक की शुरुआत की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने जिला कार्यकारिणी सहित महिला एवं युवा प्रकोष्ठ का विस्तार करने तथा समाज के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती १5 नवम्बर रविवार को शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले भर में हर्षोल्लास से धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिले भर में जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शहर मुख्यालय में बूढ़ी अस्पताल चौक समीप स्थित बिरसा मुंडा जी की प्रतिमा स्थल पर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर उनका जयघोष किया गया। इस दौरान प्रमुख वक्ताओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा की वीरगाथा का बखान कर उपस्थितजनों को उनके आदर्शो व विचारों पर चलने का संकल्प दिलाया। कतिया समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन को लेकर १5 नवम्बर रविवार को शहर के जय स्तंभ चौक समीप अर्पित सेवा संस्था परिसर में युवा कतिया समाज बालाघाट की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी १० जनवरी २०२7 को परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस परिचय सम्मेलन में महाराष्ट छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में जो समाज के लोग रहते है उन्हें भी कार्यक्रम में शामिल होने आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में सामाजिक गतिविधियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के सरेखा सब्जी मटन मार्केट अंडर पास के समीप १5 नवम्बर की सुबह टीन के बने शेड में एक वृद्धा की संदिग्ध हालत में लाश देखे जाने से सनसनी फैल गई। मृतिका की शिनाख्त नरबदी बाई के रूप में की गई। बताया गया कि मृतिका का ससुराल नैनपुर का है जो अपने पति से शादी के 4-5 साल बाद अलग होकर अपने मायके सरेखा आकर रहती थी जिसके बच्चे नहीं थे। वर्तमान में मृतिका के साथ एक परिचित का लडक़ा रहता था। नरबदी बाई की लाश रविवार की सुबह सरेखा सब्जी बाजार के समीप टीन के शेड में सुनसान स्थल में मिली। जिसकी सूचना मिलने पर सीएसपी कोतवाली थाना प्रभारी सहित कोतवाली का स्टॉफ मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई की गई है। मृतिका की हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा कार्रवाई कर मामले की विवेचना की जा रही है। शालेय खेल कैलेण्डर अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा १२ नवम्बर से आयोजित 7० वीं राज्य स्तरीय शालेय रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक समापन १5 नवम्बर को उत्कृष्ट स्कूल सभागार में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में नपाध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत ठाकुर नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन वार्ड नंबर २२ पार्षद मनीष नेमा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती धनश्री जैन बीईओ मोनिका पटेल सहायक संचालक मोहित डेहरिया फील्ड ऑफिसर देवेन्द्र ठाकुर उत्कृष्ट स्कूल प्राचार्य शरद ज्योतिषी सहित अन्य मौजूद रहे। इस प्रतियोगिता में राज्य के 8 संभागों के करीब एक सैकड़ा प्रतिभागियों ने सहभागिता की थी। प्रतियोगित तीन अलग-अलग वर्ग बालक-बालिकाओं के लिए थी। इसमें १4 वर्ष १7 व १9वर्ष आयु वर्ग शामिल थी। प्रतियोगिता की ऑलओवर चैम्पियन जबलपुर संभाग रहा। समापन अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को अतिथियों के हस्ते पुरस्कार प्रदान किया गया।