Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Aug-2026

​भोपाल में वर्ग 2 और वर्ग 3 शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन गंभीर हो गया है। पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर बैठी एक महिला अभ्यर्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह मौके पर ही बेहोश हो गई। आनन-फानन में अन्य आंदोलनकारियों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद से अभ्यर्थियों में सरकार और प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।