Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
24-Aug-2026

हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे शिवालय अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब उपसरपंच पर पुलिस ने किया रेत चोरी का मामला दर्ज खनिज कार्रवाई से परेशान किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार राजीव भवन से निकली नर्मदा जल की कांवड़ पातालेश्वर में हुआ महादेव का जलाभिषेक बासी ग्रेवी फफूंद लगी मिठाई मिली 16 दुकानों पर कार्रवाई सावन सोमवार के अंतिम अवसर पर सोमवार को शहर के शिव मंदिरों में आस्था और भक्ति का माहौल रहा। सुबह से ही प्रमुख शिवालयों में भगवान शिव के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही। भक्तों ने भगवान महाकाल का जल दूध और विभिन्न पूजन सामग्रियों से अभिषेक कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। शहर के प्रसिद्ध पातालेश्वर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। वहीं मोक्षधाम के समीप स्थित महाकाल मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचे। नगर निगम के टाउनहाल परिसर स्थित शिव मंदिर सहित शहर के अन्य शिवालयों में भी दिनभर भक्तों का आना-जाना लगा रहा। अंतिम सावन सोमवार होने के कारण मंदिरों में विशेष धार्मिक उत्साह देखने को मिला। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक कर बेलपत्र पुष्प और फल अर्पित किए। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। चांद थाना क्षेत्र के परसगांव सर्रा में खनिज विभाग द्वारा जब्त की गई रेत के अवैध परिवहन के मामले में पुलिस ने उप सरपंच रामनाथ सोलंकी और ट्रैक्टर चालक राजू अमरोदे के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। रविवार को पूर्व सरपंच रीना पहाड़े के साथ विवाद और ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। शिकायत में पूर्व सरपंच ने उप सरपंच पर जब्त रेत बिना अनुमति ले जाने का आरोप लगाया था। मामले में जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा के निर्देश पर ट्रॉली जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में खड़ी कराई गई। चांद थाना प्रभारी राकेश बघेल ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रेत चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। खनिज विभाग की कार्रवाई से परेशान ट्रैक्टर मालिक किसानों ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर राहत की मांग की है। किसानों ने बताया कि वे मंडी में अनाज लेकर आने के बाद लौटते समय अपने खेत घर या कुएं के निजी उपयोग के लिए रेत-गिट्टी ले जा रहे थे लेकिन विभाग ने उनके ट्रैक्टरों पर अवैध परिवहन के प्रकरण बना दिए। किसानों का कहना है कि वे खनिज बेचने के लिए नहीं ले जा रहे थे। उन्होंने आरटीओ की कार्रवाई से राहत देने और केवल खनिज विभाग का जुर्माना लेकर ट्रैक्टर छोड़ने की मांग की है। किसानों का कहना है कि आरटीओ का 1.50 से 2 लाख रुपए तक का जुर्माना भरना उनके लिए संभव नहीं है। श्रावण के अंतिम सोमवार को राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय में संगीतमय सुंदरकांड एवं श्री हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। कमलनाथ एवं नकुलनाथ की प्रेरणा से जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन और कांग्रेस धार्मिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हुए आयोजन में कांग्रेस पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।पाठ के बाद कांग्रेसजन मां नर्मदा का पवित्र जल कांवड़ में लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए महाकाल मंदिर पहुंची जहां जल अर्पित करने के बाद सिद्ध पातालेश्वर धाम पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का मां नर्मदा के जल से अभिषेक किया गया। मार्ग में जगह-जगह यात्रा का स्वागत हुआ और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा की। आयोजन में कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। पांढुर्णा में मिलावट और अमानक खाद्य सामग्री की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने रविवार को खाद्य एवं मिष्ठान्न दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने 16 दुकानों की जांच कर खराब बासी और एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री नष्ट कराई। कार्रवाई में कुल 14500 रुपए का स्पॉट फाइन लगाया गया और खाद्य पदार्थों के 14 सैंपल लिए गए। केशवा डेयरी में दूध में मरी मक्खी मिठाई में फफूंद और लंबे समय से रखी काली पड़ी मिठाई मिली। यहां तीन मशीनें सील कर 55 लीटर दूध दही मिठाई और एक्सपायर्ड चॉकलेट नष्ट कराई गई। वहीं सौदागर होटल में करीब 15 दिन पुरानी ग्रेवी और होटल आदित्य में दो दिन पुरानी ग्रेवी व बिरयानी चावल मिले जिन्हें नष्ट कराया गया।बस स्टैंड क्षेत्र की आठ दुकानों समेत अन्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया गया। कार्रवाई के दौरान 8 लीगल और 6 सर्विलांस सैंपल लिए गए जिन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। सिवनी के शराब तस्कर चौरई में धराए 62 लीटर शराब जप्त चौरई आबकारी अमले ने सिवनी से अवैध शराब लाकर दुपहिया वाहन से परिवहन कर रहे दो तस्करों को पकड़ने की कार्रवाई की। कुकरई मार्ग पर घेराबंदी के दौरान एक आरोपी संदीप पटले को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि उसका साथी राकेश राजपूत अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।तलाशी में 301 पाव देशी मसाला शराब और 45 पाव ऑफिसर्स च्वॉइस व्हिस्की सहित कुल 62.28 बल्क लीटर शराब बरामद हुई। शराब और वाहन की अनुमानित कीमत करीब 60 हजार रुपये बताई गई है। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई है। हादसे रोकने सड़कों पर लगेंगे रेडियम-रिफ्लेक्टर अतिक्रमण पर भी सख्ती जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जरूरी स्थानों पर रेडियम-रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने को कहा गया। नेशनल हाईवे पर मवेशियों की अधिक आवाजाही वाले स्थानों को चिन्हित कर कैटल बोर्ड और संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में एसपी अजय पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। हीरो शोरूम में भीषण आगकरोड़ो का हुआ नुकसान चांद के हीरो शोरूम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से शोरूम में रखे वाहन और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। संचालक के अनुसार हादसे में करीब एक करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि सूचना के बाद चांद नगर परिषद की फायर ब्रिगेड बंद होने के कारण समय पर नहीं पहुंच सकी। चौरई और बिछुआ से दमकल वाहन भी देरी से पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों ने पानी के टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। लंबित मांगो को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने खोला मोर्चा एनएचएम कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है। संघ ने कलेक्टर एसपी और सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर वेतन विसंगति दूर करने 3200 ग्रेड-पे पदोन्नति और संविलियन सहित विभिन्न मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की है। संघ ने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। 27 अगस्त को हर्रई में लगेगा सीएम जन-विश्वास शिविर कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने समय-सीमा बैठक में सीएम हेल्पलाइन जनसुनवाई और मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर ए ग्रेड बनाए रखने के निर्देश दिएकलेक्टर ने बताया कि 27 अगस्त को हर्रई में सीएम जन-विश्वास शिविर आयोजित होगा। सभी जिला अधिकारी शिविर में मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त एंटी स्नेक वेनम रखने 72 नए आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण जल्द शुरू कराने और जिला अस्पताल के टॉयलेट्स की नियमित सफाई के निर्देश भी दिए। यूसीसी के प्रस्ताव पर जमीयत उलेमा ने जताई आपत्ति प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा छिंदवाड़ा ने आपत्ति जताई है। संगठन ने राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर यूसीसी के प्रावधानों पर पुनर्विचार की मांग की।ज्ञापन में धार्मिक स्वतंत्रता व्यक्तिगत कानून और सांस्कृतिक विविधता से जुड़े संवैधानिक अधिकारों का हवाला दिया गया सर्व मंगल दुर्गा मंदिर में हुआ महाभिषेक सावन के आखिरी सोमवार के पावन अवसर पर को-ऑपरेटिव बैंक कॉलोनी स्थित सर्व मंगल दुर्गा मंदिर में महाभिषेक का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलोनी की महिलाओं ने श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना कर महाभिषेक में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता दुर्गा की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और परिवारों की खुशहाली की कामना की। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हरियाली तीज एवं सावन महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया अखिल भारतीय रजक महासंघ द्वारा हरियाली तीज एवं सावन महोत्सव हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों ने डांस मनोरंजक गेम्स और विभिन्न प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों एवं महिलाओं को उपहार देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया। हरियाली तीज पर महिलाओं ने लगाए ठहाके तुलसी पौधे बांटकर दिया हरियाली का संदेश मां तुलजा भवानी जन कल्याण समिति के तत्वावधान में क्षत्रिय मराठा समाज की महिलाओं ने हरियाली तीज का उत्सव धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां तुलजा भवानी और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद महिलाओं के लिए विभिन्न गेम्स और प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें महिलाओं ने उत्साह से हिस्सा लिया।आयोजन के दौरान सुहागिन महिलाओं को मां तुलजा भवानी की भेंट दी गई। वहीं समिति की ओर से सभी महिलाओं को गमले सहित तुलसी के पौधे वितरित किए गए