मोवाड़ ग्राम सभा में चप्पल कांड सरपंच का वीडियो वायरल; कलेक्टर से शिकायत की तैयारी संक्रमण के साये में बैगा बस्तियों तक पहुंची सेवा की संवेदना रामेश्वर कटरे ने जगाई जागरूकता की अलख संभाग स्तरीय साइकिलिग प्रतियोगिता में स्कूली विद्यार्थियों ने दिखाया जौहर भमोड़ी फोरलेन पर तीन किलोमीटर तक हुई रेस जनपद पंचायत खैरलांजी की ग्राम पंचायत मोवाड़ में 18 अगस्त को आयोजित ग्राम सभा उस समय हंगामे में बदल गई जब पंचायत के कामकाज को लेकर ग्रामीणों ने सवाल उठाए। आरोप है कि सवालों से नाराज होकर सरपंच वर्षा पति होलूराम कहालकर ने पहले ग्रामीणों की ओर उंगली दिखाई और इसके बाद पैर से चप्पल उठाकर हाथ में लेते हुए ग्रामीणों की ओर इशारा किया। इस घटनाक्रम का वीडियो 19 अगस्त की सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार ग्राम सभा में सरपंच उपसरपंच सचिव पंच जनपद पंचायत के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। दक्षिण बैहर के वनांचल क्षेत्रों में अज्ञात संक्रमण की स्थिति ने जहां ग्रामीणों के बीच चिंता का वातावरण बनाया है वहीं जिले के अन्य बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य स्वच्छता और सावधानी को लेकर जागरूकता की आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी उद्देश्य को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वर कटरे लगातार वनांचल गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने मछुरदा पंचायत के अंतर्गत आने वाले बैगा बाहुल्य कोरका मातला और धर्मशाला गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों का हाल जाना और उन्हें स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। दक्षिण बैहर का यह क्षेत्र लंबे समय से भौगोलिक कठिनाइयों सीमित संसाधनों और दुर्गम आवागमन के कारण प्रशासन तथा बाहरी दुनिया से अपेक्षाकृत दूर रहा है। जिले के लामता महाविद्यालय पहुंच मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विद्यार्थियों को आवागमन में हो रही परेशानी पर आक्रोश जताते हुए धरना प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने १५ दिन में सडक़ की समस्या का निराकरण नहीं किए जाने पर उग्र आंदोलन करने चेतावनी दी है। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लामता महाविद्यालय जाने के लिए एक मात्र मार्ग है। सडक़ कच्ची होने व जगह-जगह गड्ढे हो जाने से बारिश के दिनों में आवागमन करना दूभर हो रहा है। पूर्व में भी महाविद्यालय पहुंच मार्ग को पक्की सडक़ बनाने मांग की गई लेकिन अब तक पक्की सडक़ का निर्माण नहीं किया गया है। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कांग्रेस सेवा दल ने मनाई राजीव गांधी जयंती निकाली सद्भावना मार्च दिव्यांग छात्रावास में किया फल वितरण देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती २१ अगस्त को अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के दिशा-निर्देश पर जिला कांग्रेस सेवा दल द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसी पदाधिकारियों ने राजीव गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। तत्पश्चात् कांग्रेस कार्यालय से सद्भावना मार्च निकाली गई। जो प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए हाथ में तिरंगा लिए राजीव गांधी अमर रहे के नारे लगाते दिव्यांग छात्रावास पहुंचे। जहां दिव्यांग बच्चों को फल व ब्रेड का वितरण किया गया। इस दौरान प्रमुख रूप से बालाघाट क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनुभा मुंजारे कांग्रेस सेवा दल प्रभारी नारायण प्रसाद मिश्र कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष जीतू बर्वे सहित अन्य कांग्रेसी पदाधिकारी व सेवादल पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। जिला प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में संभाग स्तरीय शालेय साइकिलिग प्रतियोगिता का आयोजन २० अगस्त गुरूवार को भमोड़ी फोरलेन में किया गया। इसमें जबलपुर संभाग के करीब ४८ प्रतिभागियों ने शामिल होकर ३ किलोमीटर तक की साइकिल रेस में जौहर दिखाया। इस संबंध में बीएसी दिनेश वशिष्ट ने बताया कि साइकिलिग प्रतियोगिता में तीन वर्ग १४ वर्ष १७ वर्ष व १९ वर्ष आयु के छात्र-छात्राएं शामिल हुई। प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी आगामी नवम्बर दिसम्बर माह में आयोजित राज्य स्तरीय साइकिलिग प्रतियोगिता में शामिल होंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन म.प्र शासन के अनुसार बालाघाट जिले में किया जाएगा।