कन्हरगांव डैम को संजीवनी देने की तैयारी पेंच के पानी से बुझाई जाएगी छिंदवाड़ा की प्यास 1.20 लाख की एफडी पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ का खेल अमृत 2.0 की जानकारी नहीं दे पाए परासिया के अफसर आयुक्त नाराज बिछुआ चौरई की कम वसूली पर मांगा जवाब 11 आदिवासी बच्चे सुबह चार बजे हॉस्टल से भागे दाल सब्जी की जगह मिल रहा था पानी जैसा खाना 24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार जिला शहरी विकास अभिकरण के आयुक्त सह परियोजना अधिकारी सीपी राय की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नगरीय निकायों की योजनाओं और राजस्व वसूली की समीक्षा की गई। अमृत 2.0 के तहत परासिया में चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी मांगने पर सीएमओ और उपयंत्री संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके जिस पर आयुक्त ने नाराजगी जताई और योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। वहीं बिछुआ और चौरई में कम राजस्व वसूली पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया। बैठक में पीएम आवास पीएम स्वनिधि स्वच्छ भारत मिशन सीएम हेल्पलाइन तथा सांसद-विधायक निधि के कार्यों की भी समीक्षा हुई। 11 आदिवासी बच्चे सुबह चार बजे हॉस्टल से भागे दाल सब्जी की जगह मिल रहा था पानी जैसा खाना छिंदवाड़ा के चौरई तहसील के ग्राम हरदुआ माल स्थित आदिवासी छात्रावास में व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। छात्रावास में रहने वाले करीब 11 बच्चे मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे हॉस्टल से निकलकर अपने गांव की ओर चले गए। करीब 9 बजे बच्चे अपने गांव ग्रेटिया पहुंचे। बच्चों ने हॉस्टल में मिलने वाले भोजन और छात्रावास अधीक्षक के व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायतें की हैं। बच्चों का आरोप है कि छात्रावास में उन्हें सब्जी के नाम पर पानी जैसा भोजन दिया जा रहा है। बच्चों ने यह भी बताया कि छात्रावास अधीक्षक द्वारा उनके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार किया जाता है। इसी से परेशान होकर उन्होंने हॉस्टल छोड़ने का फैसला किया। मंदिर में टीन शेड निर्माण का हुआ शुभारंभ परासिया रोड स्थित वार्ड क्रमांक 45 के छगन मोहल्ला मंदिर में लंबे समय से की जा रही टीन शेड निर्माण की मांग पूरी होने जा रही है। वार्डवासियों की आस्था और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा स्वीकृत विधायक निधि से निर्माण कार्य की शुरुआत पूजा-पाठ के साथ की गई।कार्यक्रम में वार्ड अध्यक्ष संजीव सोनी जिला महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रानू डेहरिया जान राव चरपे रजिया बाजी आशा श्रीवास्तव सहित कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे\ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छिंदवाड़ा-जुन्नारदेव में होंगे भव्य आयोजन गौली समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व इस वर्ष छिंदवाड़ा और जुन्नारदेव में भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर राधे-कृष्ण मंदिर प्रांगण में जिला अध्यक्ष विनोद यदुवंशी के नेतृत्व में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।4 सितंबर को छिंदवाड़ा में आरटीओ कार्यालय के पीछे स्थित राधे-कृष्ण मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जो प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट ग्राउंड पहुंचेगी। यहां धार्मिक झांकियां सांस्कृतिक कार्यक्रम भजन संध्या और महाप्रसाद का आयोजन होगा पातालेश्वर धाम से चौरागढ़ महादेव के लिए निकली कांवड़ यात्रा सावन के पवित्र माह में बुधवार को पातालेश्वर धाम से चौरागढ़ महादेव के लिए विशेष कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। रंग-बिरंगी कांवड़ों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। करीब चार दिन की यात्रा के बाद कांवड़ यात्री 24 अगस्त को चौरागढ़ महादेव में पवित्र जल से भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। इसके बाद वापस लौटकर पातालेश्वर धाम और महाकाल मंदिर में भी जलाभिषेक किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना तथा युवाओं को धर्म और संस्कारों से जोड़ना है। चोरी का पर्दाफाश तीन आरोपी गिरफ्तार; 4 लाख का माल बरामद अमरवाड़ा थाना पुलिस ने चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण नकदी वीवो मोबाइल और होंडा मोटरसाइकिल सहित करीब 4 लाख रुपए का माल बरामद किया है।पुलिस के अनुसार ग्राम मरकावाड़ा निवासी राजा कुमार यादव के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 28-29 जुलाई की दरमियानी रात चोरी की थी। मामले में एसपी अजय पांडेय के निर्देशन में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने मौसम उर्फ शशांक निर्मलकर अभिषेक डेहरिया और अंशुल उर्फ शिवांश डेहरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया हरियाली तीज पर महिलाओं ने मनाया उत्सव 8वीं बटालियन एसएएफ के खेड़ापति मंदिर में गोरखा गौरव उत्थान समिति द्वारा हरियाली तीज का आयोजन किया गया। महिलाओं ने हरे रंग के पारंपरिक परिधान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान चेयर रेस नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए 24 घंटे में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा आरोपी गिरफ्तार नवेगांव थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी कमलेश विश्वकर्मा (25) निवासी सोनपठार लावाघोघरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब एक लाख रुपये कीमत की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। ग्राम सिमरिया सागर निवासी मधु विश्वकर्मा की बाइक घर की उसारी से चोरी हुई थी जिसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निमोटी के पास जंगल से कमलेश विश्वकर्मा को बाइक सहित पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 1.20 लाख की एफडी पर ‘फर्जी हस्ताक्षर’ का खेल जुन्नारदेव मध्यप्रदेश क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की कोटखारी शाखा में खातेदार खेमचंद बरसिया की 1.20 लाख रुपये की एफडी उनकी अनुपस्थिति में तोड़े जाने का मामला सामने आया है। खेमचंद जब एफडी की अवधि बढ़वाने बैंक पहुंचे तब उन्हें जानकारी मिली कि उनकी एफडी पहले ही टूट चुकी है। खेमचंद ने बैंक को बताया कि उन्होंने एफडी तोड़ने के लिए कोई हस्ताक्षर नहीं किए थे और पत्नी लता व बेटे पियूष पर फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया। मामले की लिखित शिकायत 19 अगस्त को बैंक में की गई। शिकायत के बाद बैंक ने एफडी की राशि पुनः खेमचंद के जॉइंट खाते में जमा कर दी। वहीं शाखा प्रबंधक का कहना है कि एफडी हस्ताक्षर मैच होने के बाद ही तोड़ी गई थी। सोनपुर मल्टी में राजस्व-जल कर वसूली शिविर 3 नल कनेक्शन काटे शहर के वार्ड क्रमांक 24 स्थित सोनपुर मल्टी में नगर निगम द्वारा 19 और 20 अगस्त को दो दिवसीय विशेष राजस्व एवं जल कर वसूली शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन बकाया जल कर जमा नहीं करने वाले 3 उपभोक्ताओं के नल कनेक्शन काटे गए। वहीं निगम की टीम ने क्षेत्रवासियों से बकाया संपत्ति कर एवं जल कर की राशि भी जमा कराई। राजस्व निरीक्षक धर्मेंद्र माहोरे सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे। निगम ने बकायेदारों से समय पर कर जमा कर कनेक्शन कटने की कार्रवाई से बचने की अपील की है। तुलसीदास जयंती समारोह में शामिल हुए सांसद बंटी विवेक साहू चौरई में आयोजित 60वें तुलसीदास जयंती समारोह में सांसद बंटी विवेक साहू शामिल हुए। उन्होंने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरितमानस के माध्यम से भगवान श्रीराम को घर-घर तक पहुंचाया। समारोह में भव्य शोभायात्रा जस प्रतियोगिता मानस पाठ धार्मिक झांकियां और शैला नृत्य का आयोजन हुआ। सांसद ने कला मंच निर्माण एवं विकास के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक मौजूद रहे। जनहित के प्रकरणों का प्राथमिकता से करें निराकरण: कलेक्टर वशिष्ठ पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता से एवं समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि भूमि प्रकरणों जल संसाधन कार्यों नल-जल योजनाओं तथा अन्य लंबित कार्यों में तेजी लाने को कहा।कलेक्टर ने आगामी जनविश्वास शिविर की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पांढुर्णा व सौसर के अधिकारियों को वार्डों में घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद करने और उनकी समस्याओं का संबंधित विभागों से समयबद्ध निराकरण कराने के निर्देश दिए। कन्हरगांव डैम को संजीवनी देने की तैयारी पेंच के पानी से बुझाई जाएगी छिंदवाड़ा की प्यास शहर में संभावित जल संकट से निपटने और पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए बुधवार को नगर निगम में महापौर विक्रम अहके की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम आयुक्त चंद्र प्रकाश राय सहित जलप्रदाय विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में कम वर्षा की स्थिति को देखते हुए शहर में निर्बाध जलापूर्ति बनाए रखने के लिए वैकल्पिक जल स्रोतों और तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। कन्हरगांव डैम का जलस्तर बनाए रखने के लिए लावाघोगरी के माध्यम से पेंच क्षेत्र से पानी डायवर्ट करने तथा माचागोरा बांध से छिंदवाड़ा शहर को अतिरिक्त पानी उपलब्ध कराने की योजना पर चर्चा हुई।महापौर अहके और निगम आयुक्त राय ने जलप्रदाय विभाग के अभियंताओं को सभी वार्डों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वैकल्पिक स्रोतों और आवश्यक तकनीकी व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा गया कि संभावित संकट को देखते हुए पहले से ही सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। एग्रीस्टेक व उर्वरक अभियान को लेकर कलेक्टर ने दिए दिशा-निर्देश कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय में एग्रीस्टेक पंजीयन पैक्स सदस्यता एवं अग्रिम उर्वरक उठाव अभियान को लेकर उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उप संचालक कृषि मोरिस नाथ ने अभियान की जानकारी दी।राज्य शासन द्वारा 20 अगस्त से 15 सितंबर तक चलाए जाने वाले अभियान में किसानों की फार्मर आईडी बनाने लंबित बकेटिंग प्रकरणों का निराकरण पैक्स में अधिक से अधिक किसानों को सदस्य बनाने केसीसी सेचुरेशन तथा रबी सीजन के लिए किसानों को अग्रिम उर्वरक उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। बैठक में कृषि सहकारिता राजस्व एवं पंचायत विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।