Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Aug-2026

चावल घोटाले और डबल मनी कांड के खिलाफ पूर्व सांसद का क्रांति मार्च छात्रावास की बदहाल व्यवस्थाओं से छात्राएं नाराज जनसुनवाई में लगाई शिकायतों की झड़ी खेत में युवक पर बाघ का हमला लाठी से वार कर बचाई जान; 19 दिन में चौथी घटना जिले को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर पूर्व सांसद कंकर मुंजारे ने मंगलवार को क्रांति मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने काली पुतली चौक पर समर्थकों के साथ धरना दिया। मुंजारे ने जिले के चर्चित चावल घोटाले और डबल मनी कांड में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि वास्तविक आरोपियों पर कार्रवाई किए बिना जांच को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। पूर्व सांसद ने दक्षिण बैहर क्षेत्र में बैगा आदिवासी बच्चों की मौत के मामले को लेकर भी शासन-प्रशासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा। संयुक्त आदिवासी छात्रावास की कथित बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर मंगलवार को दर्जनों छात्राएं कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचीं। छात्राओं ने अधिकारियों के सामने पेयजल शौचालय भोजन और छात्रावास की अन्य व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर शिकायतें दर्ज कराईं। छात्रा पायल मेरावी ने आरोप लगाया कि परिसर में जहां गंदा पानी जमा होता है उसी के आसपास बोर कराया गया है जिससे स्वच्छ पेयजल को लेकर चिंता बनी हुई है। छात्राओं ने शौचालयों की खराब स्थिति और भोजन की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। करीब 150 विद्यार्थियों वाले छात्रावास में विद्यार्थियों के साथ कथित अनुचित व्यवहार का आरोप भी लगाया गया। छात्राओं ने प्रशासन से छात्रावास का तत्काल निरीक्षण कराकर निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की। कान्हा नेशनल पार्क से सटे वन क्षेत्र में बाघों की आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत बढ़ती जा रही है। सोमवार को करेली गांव में खेत पर गए युवक संतोष मेश्राम पर अचानक बाघ ने हमला कर दिया। हमले में संतोष के सिर और दोनों हाथों में गंभीर चोटें आईं। संतोष ने हिम्मत दिखाते हुए लाठी से बाघ के सिर पर वार किया और शोर मचाया। लोगों को अपनी ओर आता देख बाघ जंगल की तरफ भाग गया। घायल संतोष को उपचार के लिए बैहर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक क्षेत्र में बाघ के हमले की यह 19 दिनों में चौथी घटना है। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल है। मॉयल नगरी भरवेली के मुख्य बाजार में संचालित कम्पोजिट देशी-विदेशी शराब दुकान को हटाने की मांग जोर पकड़ रही है। स्थानीय नागरिकों और महिलाओं की शिकायतों के बाद मंगलवार को विधायक अनुभा मुंजारे ने शराब दुकान का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकान के आसपास गंदगी और अव्यवस्था मिली। विधायक के सामने दुकान के बाहर कथित रूप से अहाता संचालित कर लोगों को शराब पिलाने की शिकायत भी सामने आई। आसपास गंदगी का अंबार देखकर विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजार जैसे सार्वजनिक क्षेत्र में शराब दुकान का संचालन जनहित के अनुरूप नहीं है। विधायक ने संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्रवाई की आवश्यकता जताई और दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग का समर्थन किया। ग्राम पंचायत मोहगांव खुर्द के ग्राम बिठली में बनी गौशाला की तस्वीर सामने आने के बाद गौ संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वायरल तस्वीर और संदेश में गौशाला परिसर और गायों को बांधने वाले स्थान की स्थिति को लेकर चिंता जताई गई है। आरोप है कि गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं जिससे गौवंश को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। मामले के सामने आने के बाद शासन-प्रशासन और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों से तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की गई है। स्थानीय स्तर पर गौशाला की साफ-सफाई रखरखाव और गौवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने की जरूरत बताई जा रही है। अब जिम्मेदारों की कार्रवाई पर नजर है। लामता रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता का आक्रोश अब आंदोलन में बदलने जा रहा है। लामता के लोगों ने 6 सितंबर 2026 को रेल रोको आंदोलन चक्काजाम और सम्पूर्ण लामता बंद करने का निर्णय लिया है। क्षेत्रवासी लंबे समय से मूकमाटी इंटरसिटी एक्सप्रेस के लामता स्टेशन पर ठहराव की मांग कर रहे हैं। करीब एक साल पहले भी इस मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन किया गया था। इसके बावजूद रेलवे विभाग की ओर से अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ रही है। आंदोलनकारियों का कहना है कि ट्रेन का स्टॉपेज मिलने से क्षेत्र के हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी। जनता ने रेलवे से जल्द निर्णय लेने की मांग की है। जिले के मेगुडरू ग्राम पंचायत से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित मां सती धाम मंदिर सावन के पवित्र महीने में आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मंदिर से जुड़ी मान्यता है कि सावन के पूरे महीने परिसर में नाग-नागिन का जोड़ा दिखाई देता है। इस मान्यता के चलते आसपास के गांवों के साथ दूर-दराज क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां सती के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। भक्तों के बीच विश्वास है कि मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई मन्नत माता के आशीर्वाद से पूरी होती है। यही आस्था सावन में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ा रही है। सुबह से ही भक्तों का पहुंचना शुरू हो जाता है और दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना रहता है। दक्षिण सामान्य वन मंडल बालाघाट के अंतर्गत लौगुर सामान्य वन परिक्षेत्र के लौगुर खारा एवं जैतपुरी सर्किल में कार्यरत वृत श्रमिकों का दिनांक 1 अप्रैल 2026 से जुलाई 2026 तक चार माह का भुगतान लंबित है। मजदूरी नहीं मिलने से आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रमिक मंगलवार को बारिश के बीच बरसात में भीगते हुए बालाघाट जनसुनवाई में पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। जिले के लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बहियाटिकुर अंतर्गत खोड़ तालाब में मछुआ समिति द्वारा किए जा रहे सिंघाड़ा उत्पादन पर रोक लगाने व सिंघाड़ा के बेले एवं गंदगी की साफ सफाई करने ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जनसुनवाई में कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया है। ज्ञापन सौंपने पहुंचे ग्रामीणों ने कहा कि खोड़ तालाब में ग्रामीण मवेशी को नहलाने पानी पिलाने व कपड़े धुलने धार्मिक आयोजन में प्रतिमा व भुजलियां विसर्जन करते है। लेकिन तालाब में सिंघाड़ा लगाने से पूरे तालाब में बेला फैल गया है। इससे गंदगी रहती है। बंद कराने तथा तालाब को सार्वजनिक उपयोग के लिए मुक्त कराने की मांग की। इसके अलावा ग्राम पंचायत की पंच व ग्रामीणों ने पंचायत में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी सरपंच सचिव द्वारा नहीं दिए जाने का भी आरोप लगाया है।