Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
18-Aug-2026

भीषण सड़क हादसा ट्रक के नीचे फंसा बाइक सवार; डेढ़ घंटे चला रेस्क्यू सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप पुराना रास्ता खुलवाने कलेक्टर से गुहार 30 वर्षों से रह रहे 500 से अधिक परिवार फिर भी सड़क-नाली की सुविधा नहीं 13 कराते खिलाडिय़ों ने जीते 13 गोल्ड कांग्रेस भवन में हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज परासिया थाना क्षेत्र के छिंदा पुल स्थित पुराने घंटाघर के पास सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छिंदा निवासी राम गणेश माधुरे गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक के अगले हिस्से के नीचे फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बाइक और घायल के वाहन के नीचे फंसे होने के कारण रेस्क्यू में काफी दिक्कत आई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी और बुलडोजर की मदद से ट्रक को उठाकर राम गणेश को बाहर निकाला गया। इसके बाद डायल-112 की मदद से उन्हें उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया। खाद्य अधिकारी ने खुलवाया राशन दुकान का ताला जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत थुनिया उदना में राशन दुकान संचालन का विवाद को देखते हुए सहायक खाद्य अधिकारी राजेन्द्र सिंह बरकड़े मंगलवार को ग्राम पहुंचे और उन्होंने जांच पड़ताल की। साथ ही राशन दुकान से ताला खुलवाया। इसके साथ ही किराया विवाद का हल सुलझाया। बताया गया कि ग्रामसभा के दौरान ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने को लेकर ग्रामसभा में जमकर विरोध जताया। गांव के स्वयं सहायता समूह के नाम पर संचालित राशन दुकान का संचालन कोई बाहरी व्यक्ति शाहरूख खान कर रहा है। आरोप है कि संबंधित संचालक निर्धारित समय पर दुकान नहीं खोलता और हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता। इससे गांव के 40 से अधिक परिवार अभी तक खाद्यान्न से वंचित हैं। ग्रामीणों का कहना रहा कि राशन लेने के लिए दुकान पर पहुंचने के बावजूद कई बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है। पलटवाड़ा क्षेत्र के पुराना बाजार चौक में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और वर्षों पुराने रास्ते को बाधित किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामवासियों ने कलेक्टर को आवेदन देकर जांच कर अतिक्रमण हटाने और पारंपरिक मार्ग को पुन: चालू कराने की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता पलटवाड़ा शिवपुरी और छिंदवाड़ा को जोड़ता है और लंबे समय से आम आवागमन में उपयोग होता रहा है। श्याम मनोज कहार एवं जितेंद्र बनवारी पर कथित कब्जे का आरोप लगाते हुए बताया गया कि करीब 300 वर्गफीट भूमि का पट्टा होने के बावजूद उससे अधिक हिस्से में पक्का निर्माण किया जा रहा है। रास्ता बाधित होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर अतिक्रमण हटाने और रास्ता आमजन के लिए बहाल करने की मांग की है। वीर सावरकर वार्ड क्रमांक 03 के रहवासी करीब 30 वर्षों से क्षेत्र में निवास कर रहे हैं लेकिन आज भी सड़क नाली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं। वार्ड के 500 से अधिक परिवारों ने जिला अध्यक्ष के नाम शिकायत पत्र सौंपकर जल्द समाधान की मांग की है। रहवासियों का कहना है कि सड़क और नाली की समुचित व्यवस्था नहीं होने से आवागमन प्रभावित होता है। बारिश में पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। वहीं कचरा वाहन नहीं आने से गंदगी की समस्या भी बनी रहती है। रहवासियों के अनुसार नगर निगम को कई बार शिकायत के बावजूद स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने सड़क नाली और नियमित साफ-सफाई की व्यवस्था जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। इनर व्हील क्लब ने मोक्षधाम व षष्टी माता मंदिर में भेंट की सीमेंट की चेयर छिंदवाड़ा जबलपुर एक्सप्रेस। इनर व्हील क्लब ने सामाजिक सेवा के तहत मोक्षधाम एवं षष्टी माता मंदिर परिसर में लोगों की सुविधा के लिए सीमेंट की बैठने वाली चेयर भेंट की। इससे यहां आने वाले नागरिकों श्रद्धालुओं और उनके परिजनों को बैठने की सुविधा मिलेगी। खासकर बुजुर्गों और महिलाओं को इसका लाभ होगा। क्लब अध्यक्ष मोनाली खंडेलवाल ने बताया कि जनहित से जुड़े सेवा कार्य समय-समय पर किए जाते हैं। स्थानीय नागरिकों व श्रद्धालुओं ने पहल की सराहना की। राजस्व आदेश के बावजूद नहीं मिला कब्जा कलेक्टर से की शिकायत उमरेठ तहसील के ग्राम मानाकादेही कला में राजस्व विभाग के आदेश के बावजूद जमीन पर कब्जा नहीं मिलने का मामला सामने आया है। धनराज राजीव कृष्णा और सिरेश टांडेकर ने कलेक्टर को शिकायत देकर तहसीलदार के आदेश का पालन कराने की मांग की है। आवेदकों के अनुसार राजस्व प्रकरण में तहसीलदार उमरेठ ने 15 जुलाई को उनकी भूमि का कब्जा दिलाने के लिए छह सदस्यीय राजस्व टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद उन्हें फसल सहित भूमि का वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। आवेदकों ने जांच कर राजस्व आदेश का विधिवत पालन कराने और भूमि पर कब्जा दिलाने की मांग की है। 13 कराते खिलाडिय़ों ने जीते 13 गोल्ड स्कूल शिक्षा विभाग के वार्षिक खेल कैलेंडर के तहत बालाघाट में आयोजित संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा के 13 खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 13 स्वर्ण पदक जीते। सभी खिलाडिय़ों ने राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई है। स्वर्ण पदक जीतने वालों में हरसिद्दा खेरवार वाणी शर्मा मेघना सिंघ अंतरा ठाकुर अक्षदा सोनेकर आरुषि विश्वकर्मा मिताली भारसाखरे सिद्धार्थ उइके रूद्र नवल जायसवाल मयंक बरखड़े लोकेश कापसे युवराज राजपुरोहित और चित्रांश गोले शामिल हैं। टीम के प्रशिक्षक रविंद्र कुमार जायसवाल कविता थापा मोनिका मालवी संजय भुझाड़े प्रवीण बाघमारे महेश डोंगरे दरशन बविस्ताले शिखा मालवी मनोज कुशराम पायल सल्लाम और सोनम यदुवंशी ने खिलाडिय़ों का मार्गदर्शन किया। कांग्रेस भवन में हर्षोल्लास से मनाई हरियाली तीज कांग्रेस भवन में महिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष दीपा यादव के नेतृत्व में हरियाली तीज का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि व सौभाग्य की कामना की। इस दौरान एक-दूसरे को हरी चूडय़िां और बिंदी जैसी सुहाग की निशानियां भेंट कीं तथा सावन के पारंपरिक गीतों के बीच झूले का आनंद लिया। कार्यक्रम में किरण चौधरी मनीष पाल सहित शहर की बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। गौशालाओं की व्यवस्था को लेकर विहिप ने उठाए सवाल छिंदवाड़ा की सरकारी गौशालाओं में पशुओं की देखरेख और व्यवस्थाओं को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने सवाल उठाते हुए जिला प्रशासन को पत्र सौंपा है। विहिप ने गौशालाओं का नियमित निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के साथ पशुओं के लिए पर्याप्त चारा स्वच्छ पानी और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की मांग की है। संगठन ने पत्र में गौशालाओं में साफ-सफाई पशुओं के स्वास्थ्य और समुचित देखरेख पर विशेष ध्यान देने की बात कही। साथ ही गौशालाओं के संचालन की नियमित निगरानी और कमियां मिलने पर तत्काल सुधार की मांग की गई। विहिप ने पशु संरक्षण के लिए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता भी जताई है। जनसुनवाई में कलेक्टर ने सुनी 162 आवेदकों की समस्याएं मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने जिलेभर से पहुंचे 162 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। इनमें जमीन सीमांकन नक्शा दुरुस्ती अतिक्रमण हटाने नाला गहरीकरण अनुकंपा नियुक्ति प्रधानमंत्री आवास बिजली-पानी सहित अन्य समस्याओं से जुड़े आवेदन शामिल रहे। जनसुनवाई में पलटवाड़ा के ग्रामीणों ने पलटवाड़ा-शिवपुरी-छिंदवाड़ा मार्ग के पारंपरिक रास्ते से अतिक्रमण हटाने डोब के भादू ने भूमि पट्टा जुन्नारदेव की पुष्पा बेलिया ने सीमांकन कर कब्जा हर्रई के किसानों ने तूफान से गिरे पेड़ों को हटाने की अनुमति व फसल मुआवजा की मांग रखी। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए और कई मामलों को समय-सीमा बैठक में समीक्षा के लिए चिन्हित किया।