Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Aug-2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था कर्मश्री द्वारा 14 अगस्त को भोपाल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। अखंड भारत दिवस पर आयोजित इस 32 किलोमीटर लंबी यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य रूप से शामिल होंगे। ​कोलार सिक्स लेन से संतनगर तक निकलने वाली इस यात्रा में लगभग एक लाख नागरिकों के शामिल होने और 1100 से अधिक स्थानों पर स्वागत का लक्ष्य है। इसके लिए 50 हजार से अधिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वहीं चुना भट्टी चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर बने सेल्फी पॉइंट्स के जरिए युवाओं को नशा मुक्त भारत का संदेश भी दिया जा रहा है।