कीचड़ में बचपन चारपाई पर जिंदगी... सड़क का इंतजार कर रहा छिंदखेड़ा जंगल में बैटरी की रोशनी में चल रहा था जुए का खेल पुलिस ने 15 जुआरियों को दबोचा 15 अगस्त समारोह की फाइनल रिहर्सल में दिखा देशभक्ति का जोश कांग्रेस ने मनाई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की जयंती फव्वारा चौक से बस स्टैंड तक चला रोको-टोको अभियान तामिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत हराकपुरा का छिंदखेड़ा गांव आज भी पक्की सड़क की राह देख रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के बाद से गांव में सड़क का निर्माण नहीं हुआ। बारिश शुरू होते ही कच्चा रास्ता कीचड़ और जलभराव में तब्दील हो जाता है जिससे ग्रामीणों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे रोज इसी कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के मुताबिक कई बार बच्चे रास्ते में फिसलकर गिर भी जाते हैं।गांव की बदहाल सड़क का असर आपात स्थिति में भी दिखाई देता है। ग्रामीणों का कहना है कि खराब रास्ते के कारण एंबुलेंस गांव के अंदर तक नहीं पहुंच पाती। ऐसे में बीमार मरीज को चारपाई पर लिटाकर कीचड़ भरे रास्ते से मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ता है। इसके बाद एंबुलेंस से मरीज को अस्पताल पहुंचाया जाता है। ग्रामीण होने प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की है अमरवाड़ा थाना पुलिस ने ग्राम बिछुआ के जंगल में जुआ खेल रहे 15 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से ₹1 लाख 53 हजार 230 की नकदी 13 मोबाइल फोन और पांच लग्जरी वाहन सहित करीब 60 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया।पुलिस के अनुसार 13 अगस्त की सुबह करीब 5 बजे मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी राजेन्द्र धुर्वे के नेतृत्व में टीम ने जंगल में घेराबंदी कर दबिश दी। आरोपी बैटरी और एलईडी की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे थे। कार्रवाई में रोहित उइके भोला वानखेड़े राजकुमार लोधी संदीप वानखेड़े नीलेश श्रीवास्तव सकिल मंसूरी धनराज चौहान आवेद मोहम्मद श्याम चौधरी मोहित विश्वकर्मा जीशान मंसूरी मनमोहन उर्फ मोहन धुर्वे अमन शर्मा राजा मालवी और अजय उर्फ पप्पू साहू को गिरफ्तार किया गया। वहीं कम्मू चौरे निवासी सिंगोड़ी फरार हो गया।पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए गुरुवार को पुलिस ग्राउंड में 15 अगस्त की फाइनल रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल में कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन और पुलिस अधीक्षक मुख्य रूप से मौजूद रहे। फाइनल रिहर्सल के दौरान परेड मार्चपास्ट ध्वजारोहण राष्ट्रगान सहित स्वतंत्रता दिवस समारोह में होने वाली विभिन्न गतिविधियों का अभ्यास किया गया। अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा एंटी स्नेक वीनम की पर्याप्त उपलब्धता के निर्देश कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वीनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने और चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टेलीमेडिसिन सुविधा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने तथा राष्ट्रीय कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मैदानी अमले को सक्रियता से कार्य करने के निर्देश भी दिए। राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय चुन्नीलाल राय की 106वीं जयंती मनाई गई। कांग्रेस पदाधिकारियों ने उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने बताया कि राय के निवास पर क्रांतिकारियों की बैठकें होती थीं। अंग्रेजों ने उन्हें गिरफ्तार कर सात वर्ष के कारावास की सजा दी थी और छिंदवाड़ा नागपुर व अमरावती की जेलों में रखा गया। यातनाओं के बावजूद उन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकने से इनकार किया। उनके योगदान के लिए उन्हें ताम्रपत्र व अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया था। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फव्वारा चौक जिला अस्पताल ईएलसी चंदनगांव और बस स्टैंड-यातायात थाना मार्ग से सड़क व फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाए। निगम टीम ने दुकानदारों को सड़क पर सामान नहीं रखने की हिदायत दी। वहीं एमएलबी स्कूल के सामने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर अतिक्रमण हटाकर सामान जब्त किया गया। निगम ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही। जिला मुख्यालय में निकली विशाल तिरंगा रैली पांढुरना जिला मुख्यालय में नगर पालिका मैदान से विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ सहित अधिकारी-कर्मचारी और सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों व नारों के साथ शामिल हुए। रैली पंचशील चौक शिवाजी महाराज चौक तीन शहर चौक मजदूर केंद्र जय स्तंभ चौक गुजरी चौक और रामधक्का होते हुए वापस नगर पालिका मैदान पहुंची। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी रैली से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में नजर आया। ठोस कचरा प्रबंधन के नए नियमों पर विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वेस्ट मैनेजमेंट के संयुक्त तत्वावधान में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम पर एक दिवसीय क्षमता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर हरेंद्र नारायण निगम आयुक्त सीपी राय सहित अधिकारियों और पर्यावरण विशेषज्ञों ने कचरा प्रबंधन संसाधन पुनर्प्राप्ति और पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। विशेषज्ञ डॉ. एनपी शुक्ला ने नए नियमों की आवश्यकता और बदलते अपशिष्ट प्रबंधन परिदृश्य पर जानकारी दी। कार्यक्रम में छिंदवाड़ा व बैतूल के नगर निकायों उद्योगों अस्पतालों और स्वयंसेवी संस्थाओं के करीब 100 प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रतिभागियों को एमआरएफ सेंटर का भ्रमण भी कराया गया। रेलवे स्टेशन से निकली भव्य तिरंगा यात्रा गूंजे भारत माता के जयकारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत रेलवे स्टेशन गांधीगंज क्षेत्र में जिले के सबसे ऊंचे तिरंगे के नीचे से राष्ट्रगान के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा महिलाएं विद्यार्थी बच्चे वरिष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए। विद्या भूमि स्कूल के छात्रों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्या भूमि पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा निकाली। दशहरा मैदान से शुरू हुई यात्रा अनगढ़ हनुमान मंदिर चौक फव्वारा चौक और इंदिरा तिराहा होते हुए शहीद मेजर अमित ठेंगे स्मृति चौक पहुंची जहां शहीद को माल्यार्पण किया गया। इसके बाद यात्रा का समापन पुलिस ग्राउंड में हुआ। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए और लोगों को घर-घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया। मुख्य डाकघर में वृक्षारोपण एवं हरियाली पर्व का आयोजन मुख्य डाकघर के बगीचे में गुरुवार को जिला अल्प बचत अभिकर्ता संघ के सौजन्य से वृक्षारोपण एवं रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य डाकपाल राजेश शर्मा सहित डाकघर के कर्मचारियों और अल्प बचत अभिकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक पौधे रोपे। श्रावण मास के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी ने नियमित रूप से पौधारोपण और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। मियावाकी पद्धति से बनेगी अटल हर्बल आदर्श वाटिका 101 पौधों का रोपण शहर के वार्ड नंबर 10 धर्मटेकड़ी में पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आदर्श फाउंडेशन द्वारा हरियाली अमावस्या एवं हाथी दिवस पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर विक्रम अहाके ने बताया कि यहां मियावाकी पद्धति से अटल हर्बल आदर्श वाटिका का निर्माण किया जा रहा है। कार्यक्रम में जनसहयोग से 101 पौधे लगाए गए जिनमें नक्षत्र वाटिका के 27 पौधों के साथ विभिन्न औषधीय पौधे शामिल हैं।