Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Aug-2026

एनआईसीयू वार्मर में शॉर्ट सर्किट से आग तीन नवजात झुलसे एक की मौत भाजपा की संगठनात्मक बैठकों में आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर मंथन अन्नाभाऊ साठे की 106वीं जयंती मनाई प्रतिमा स्थापना का भूमिपूजन जिला अस्पताल के बाहर अतिक्रमण हटाया सामान जब्त अमरवाड़ा में कांग्रेस को झटका 21 कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन जिला अस्पताल के एसएनसीयू में शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 1.50 बजे वार्मर में स्पार्किंग से आग लग गई। आग की चपेट में एक वार्मर में रखे तीन नवजात आ गए। स्टाफ नर्स सर्किला उइके चित्रा बिसेन और सुरक्षाकर्मी विमलेश ठाकुर ने तत्काल बच्चों को बाहर निकाला और आग बुझाई। तीनों को जबलपुर रेफर किया गया जहां चांद के गुमगांव खापा निवासी शिवानी वर्मा की पुत्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कुंती उइके और सोनम यादव के बच्चों का जबलपुर में उपचार जारी है। समय रहते आग बुझने से एनआईसीयू में भर्ती करीब 30 नवजातों को सुरक्षित दूसरी यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया। परिजनों ने घटना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार 10 अगस्त को उपकरणों का ऑडिट कराया गया था। प्रारंभिक जांच में वार्मर की हीटिंग यूनिट में स्पार्किंग सामने आई है। चार सदस्यीय कमेटी तीन दिन में रिपोर्ट देगी। घटना ने एनआईसीयू की विद्युत और फायर सेफ्टी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा जिला कार्यालय में जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव की उपस्थिति में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। बैठकों में मंडल प्रभारियों वरिष्ठ नेताओं और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। आगामी कार्यक्रमों बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनप्रतिनिधियों को जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया गया। सौंसर में साहित्य सम्राट एवं समाज सुधारक अन्नाभाऊ साठे की 106वीं जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। अन्नाभाऊ साठे सांस्कृतिक भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बंटी विवेक साहू ने अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमा स्थापना के लिए भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि अन्नाभाऊ साठे ने अपनी लेखनी और लोकशाहीरी के माध्यम से सामाजिक समानता जनजागरण और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज बुलंद की। उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का काम करते हैं। जिला अस्पताल के गेट नंबर-2 के सामने यातायात व्यवस्था सुधारने नगर निगम और यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। सड़क तक दुकानें बढ़ाकर सामान रखने वाले दुकानदारों का अतिक्रमण हटाने के साथ सामान भी जब्त किया गया। अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को झटका देते हुए विधायक राजा कमलेश शाह के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों सरपंच पंच जनपद सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं समेत 21 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव समेत अन्य नेताओं ने नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस क्षेत्रीय अध्यक्ष घोगरी जमना प्रसाद परतेती जनपद सदस्य साजवा मकर लाल इनवाती सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। नेशनल कराते चैंपियनशिप में छिंदवाड़ा के 28 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा भोपाल में 23-24 अगस्त को आयोजित होने वाली 10वीं रेनशी कप नेशनल कराते चैंपियनशिप के लिए मध्यप्रदेश की टीम रवाना होगी। टीम में छिंदवाड़ा के 28 खिलाड़ी शामिल हैं जिनमें 19 बालक और 9 बालिकाएं हैं। खिलाड़ी काता और फाइट स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। टीम कोच राजेश मालवी ने बताया कि टीम पेचवेली ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना होगी हनुमान मंदिर में 24 घंटे का श्रीरामचरितमानस पाठ शुरू कलेक्ट्रेट के सामने स्थित श्री पूर्वमुखी पिपलेश्वर हनुमान मंदिर समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पाठ दोपहर 1 बजे से अखंड ज्योत के साथ शुरू हुआ जो लगातार 24 घंटे चलेगा। इसका समापन कल दोपहर 1 बजे होगा। तामिया सावन महोत्सव में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब तामिया सावन महोत्सव के दूसरे दिन सुहावने मौसम के बीच मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से हजारों पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने सावन के झूलों और विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया। पूर्व राज्यपाल अनुसुईया उइके ने महोत्सव में शामिल होकर आदिवासी संस्कृति की सराहना की और नृत्य दल के साथ पारंपरिक नृत्य भी किया। लघु उद्योग निगम अध्यक्ष सतेंद्र भूषण सिंह सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। रविवार को महोत्सव के समापन अवसर पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच ने मनाया हरियाली महोत्सव त्रिशक्ति राष्ट्रीय मंच द्वारा श्रावण माह के अवसर पर पातालेश्वर में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रीमती अनीता दिलीप शर्मा के निवास पर हुआ। मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती शालिनी विवेक बंटी साहू एवं विधायक अमरवाड़ा श्रीमती माधवी कमलेश शाह रहीं। कार्यक्रम का संचालन संरक्षक अनीता तिवारी और शुचिता राठी ने किया।महोत्सव में महिलाओं ने मनोरंजक खेलों के साथ नृत्य प्रस्तुतियां दीं।