Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
26-Aug-2026

ओडिशा से यूपी जा रही थी गांजे की खेप320 किलो गांजा सहित 7 गिरफ्तार भरतादेव वाटर प्लांट परिसर में 20 हजार सीड बॉल का प्रक्षेपण राखियों से सजा बाजार ऑनलाइन खरीदारी बनी चुनौती गोसांई मंदिर में मनाया हरियाली महोत्सव चाकू से गला और सीने पर वार कर हत्या आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार अमरवाड़ा पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कंटेनर और टाटा सफारी से 320.8 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 64 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों वाहनों में सवार सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल पांच जिंदा कारतूस आठ मोबाइल फोन और 24 हजार 90 रुपए नकद भी बरामद किए गए। मुखबिर की सूचना पर तेंदनीमाल हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दोनों वाहनों को रोकने का प्रयास किया जिसके बाद पीछा कर भुमका घाटी के पास कंटेनर को पकड़ा गया। कंटेनर के गुप्त बॉक्स से 252.48 किलो और टाटा सफारी से 68.32 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में गांजा ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों संतोष पिता शंकर गिरी (33) मोनीस पिता अब्दुल सत्तार (26) अजय पिता सत्यराम यादव (27) कृष्ण कुमार पिता रामविलाश सोमकर (32) आदर्श पिता राजकुमार सिंह (27) ऋषभ पिता कृष्णदेव सिंह (21) और शुभम पिता समसेर सिंह (23) को गिरफ्तार किया है। मामले में उत्तरप्रदेश निवासी सदनलाल चौरसिया को फरार आरोपी बनाया गया है नगर निगम के हरित अभियान के तहत भरतादेव वाटर प्लांट परिसर में 20000 सीड बॉल का प्रक्षेपण किया गया। अभियान का लक्ष्य निगम क्षेत्र में कुल 1 लाख सीड बॉल के माध्यम से हरियाली और प्राकृतिक वृक्षों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में सांसद विवेक “बंटी” साहू निगम आयुक्त सीपी राय सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। रक्षाबंधन पर्व को लेकर शहर का राखी बाजार रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियों से सज गया है। दुकानों पर बच्चों के लिए भीम मोटू-पतलू जैसे कार्टून कैरेक्टर वाली राखियों से लेकर भाई-बहन जीजा-भाई और भाभी के लिए अलग-अलग डिजाइन की राखियां उपलब्ध हैं। पर्व नजदीक आने के साथ बाजार में खरीदारी की रौनक भी बढ़ने लगी है। दुकानदारों को इस बार अच्छी बिक्री की उम्मीद है लेकिन ऑनलाइन शॉपिंग उनके लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। कई ग्राहक बाजार में राखियां देखने के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी कीमत और डिजाइन की तुलना कर रहे हैं। इसके बावजूद आकर्षक डिजाइनों और वैरायटी के चलते बाजार में राखियों की मांग बनी हुई है। सावन मास की फुहारों के बीच मिश्रा कॉलोनी स्थित प्राचीन गोसांई मंदिर में आस्था और उल्लास का संगम देखने को मिला। महिलाओं ने भजन-कीर्तन मंत्रोच्चार और हवन-पूजन कर भगवान की आराधना की। इसके बाद भव्य महाआरती और भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। परासिया थाना क्षेत्र में चाकू से गला और सीने पर वार कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।पुलिस के अनुसार आरोपी रमेश सस्याम (55) निवासी वार्ड क्रमांक-1 वेंगर चिखली ने चाकू से हमला किया जिसमें गंभीर चोटें आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और लगातार दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।मामले में थाना परासिया में विबिन्न धराओ के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नव त्रिशा युवती मंडल ने मनाया सिंझारा महोत्सव नव त्रिशा युवती मंडल ने अध्यक्ष तृप्ति माहेश्वरी के नेतृत्व में सिंझारा महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सहभागिता की। मनोरंजक खेल दादी-पोती दादा-पोता बॉन्डिंग और फैमिली वॉक जैसी गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। शानो-शौकत के साथ मनाया ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस पर शहर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व धार्मिक उत्साह और शानो-शौकत के साथ मनाया गया। सुबह तकरीर के बाद दोपहर में आजाद चौक से भव्य जुलूस निकाला गया जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर पुनः आजाद चौक पहुंचकर समाप्त हुआ।