मानसून के दौरान फैलने वाले मौसमी संक्रमण वायरल बुखार स्वाइन फ्लू और डेंगू के बढ़ते खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य विभाग को सभी जिलों में विस्तृत एडवाइजरी जारी करने और अस्पतालों में जरूरी चिकित्सीय व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। पछवादून सहसपुर में लंबे समय से बंद पड़ी कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थित सिलाई यूनिट को नया जीवन मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन की पहल से जल्द ही आधुनिक मशीनों से लैस इस सेंटर का उद्घाटन होगा। 2024 में जिला उद्योग केंद्र द्वारा स्थापित इस यूनिट को अब आस्था कलेक्टर लेवल फेडरेशन को सौंपा गया है। 25 से 30 आधुनिक मशीनों से लैस इस केंद्र में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं जूट बैग स्कूल ड्रेस कार-बाइक कवर जैसे उत्पाद तैयार करेंगी। सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि सेंटर के संचालन से मशीनों का सदुपयोग होगा और महिलाओं को स्वरोजगार मिलेगा। उत्तराखंड के राज्य मंत्री पूर्व कर्नल अजय कोटियाल ने अग्निवीर योजना को लेकर सरकार के प्रयासों को लेकर प्रेस वार्ता की । दरअसल अग्निवीर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित और बेहतर बनाने की दिशा में धामी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। बीते दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को मंजूरी दी गई है। इस सेल का उद्देश्य सेना में चार साल की सेवा पूरी करने के बाद वापस लौटने वाले अग्निवीरों को उनकी योग्यता कौशल और सैन्य अनुभव के आधार पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी देहरादून में श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर सेवादल की ओर से 26वीं ऐतिहासिक भव्य शिव बारात शोभा यात्रा का आयोजन आज किया जा रहा है। सावन में निकलने वाली इस यात्रा में संत-महंतों के साथ हजारों श्रद्धालु शामिल होने पहुँचे। पूरे नगर में परिक्रमा के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जा रहा है। शोभायात्रा का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भक्ति का सागर है जिसमें लाखों लोग पुण्य के भागी बनते हैं। उन्होंने सेवादल के प्रयासों की सराहना की साथ ही सभी को ऐतिहासिक शिव बारात की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सहारनपुर चौक देहरादून में टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने टपकेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री कृष्णा गिरी महाराज महंत दिगम्बर भरत गिरी महाराज एवं टपकेश्वर सेवा दल के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने भगवान टपकेश्वर महादेव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि शांति एवं खुशहाली की कामना की। रामनगर परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले तीन-चार दिनों से लगातार रात्रि चेकिंग अभियान चलाया एआरटीओ प्रवर्तन पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान ओवरलोडिंग बिना फिटनेस और परमिट के वाहन चलाने के साथ ही बिना लाइसेंस ई-रिक्शा और सड़क पर खतरा पैदा करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई l एआरटीओ पर्वतन पंकज श्रीवास्तव ने बताया अधिकारियों के निर्देश पर पूरे रामनगर- हल्द्वानी मार्ग व रामनगर के आसपास क्षेत्र में संभाग में रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया। वहीं ई-रिक्शा को लेकर मिल रही शिकायतों पर भी परिवहन विभाग ने कार्रवाई की l एआरटीओ ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन और आम जनता से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई ई-रिक्शा बिना लाइसेंस बिना परमिट और बिना टैक्स के संचालित हो रहे हैं। जांच के दौरान शिकायतें सही पाए जाने पर ऐसे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।